रामकथा में शामिल होने आई मां-बेटी गंगा में बहीं, SDRF का सर्च अभियान जारी

रामकथा में शामिल होने आई मां-बेटी गंगा में बहीं, SDRF का सर्च अभियान जारी

स्थान : ऋषिकेश/ऋषिकेश
रिपोर्ट : खुशबू गौतम

थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली घाट पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रामकथा में भाग लेने मध्यप्रदेश के मोरियाना से आई मां-बेटी गंगा के तेज बहाव में बह गईं

जानकारी के अनुसार, सुबह 6:30 बजे के करीब मनु उपाध्याय और उनकी पुत्री गौरी गंगा घाट पर स्नान के लिए गई थीं। स्नान के दौरान वे तेज धार की चपेट में आ गईं और बहते हुए गंगा में समा गईं।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन गंगा का तेज बहाव होने के कारण अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। रामकथा स्थल पर शोक का माहौल है और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोनों का पता लगाया जा सकेगा।