पुरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले दिन नामांकन पत्रों की जांच, एक खारिज, 92 वैध

पुरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले दिन नामांकन पत्रों की जांच, एक खारिज, 92 वैध

स्थान : पौड़ी
रिपोर्ट : जय ममगाई

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पुरी जिले में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अब तक 181 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का पहला दिन रहा, जिसमें 93 नामांकन पत्रों की जांच की गई

जांच के दौरान एक नामांकन पत्र को खारिज कर दिया गया, जबकि 92 नामांकन पत्रों को वैध घोषित किया गया।


इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य पद के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के. यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वारीखाल विकासखंड के कुल्हाड़ 09 सीट से एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज किया गया है क्योंकि उसके प्रस्तावक का नाम दूसरे निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित था, जो नियमानुसार अमान्य है।

शेष 88 नामांकन पत्रों की जांच 8 व 9 जुलाई को

डॉ. यादव ने बताया कि नामांकन पत्रों की शेष जांच मंगलवार 8 जुलाई और बुधवार 9 जुलाई को की जाएगी। सभी नामांकन पत्रों की वैधता की अंतिम पुष्टि इन दो दिनों की जांच के बाद ही की जाएगी।

प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने का भरोसा दिलाया है, साथ ही सभी अभ्यर्थियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।