

रिपोर्टर : सचिन कुमार
स्थान : देहरादून


उत्तराखंड बीजेपी की कमान एक बार फिर महेंद्र भट्ट के हाथों में सौंप दी गई है। उन्हें लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर प्रदेश भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।



महेंद्र भट्ट की दोबारा ताजपोशी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस में इस वक्त डर का माहौल है। उन्हें लग रहा है कि उनकी पार्टी में जो बचे-खुचे अच्छे लोग हैं, वो भी कहीं भाजपा का रुख न कर लें।”


मनवीर चौहान ने यह भी कहा कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा ने पहले भी ऐसे कई कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल कराया जो राज्य और राष्ट्रहित की सोच रखते थे। “महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के अच्छे नेताओं को भाजपा में लाकर नया रिकॉर्ड बनाया, और यही कांग्रेस की चिंता का कारण बना हुआ है,” चौहान ने जोड़ा।


पंचायत और 2027 चुनाव में जीत का दावा

भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए मनवीर चौहान ने कहा, “महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करेगी और 2027 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।”

चौहान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करें तथा भट्ट के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।



