

स्थान : चमोली
रिपोर्ट : संदीप कुमार


चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग के मध्य स्थित उम्मटा बद्रीश होटल के पास भारी मात्रा में मलबा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है।


सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा सभी वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



मलबा हटाने में आ रही दिक्कतें

लगातार हो रही बारिश के कारण निर्माण कार्यदायी संस्था को मलबा हटाने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मशीनें तैनात होने के बावजूद, बारिश के चलते मलबा बार-बार खिसक रहा है जिससे मार्ग को पूरी तरह साफ करने में देरी हो रही है।


प्रशासन की अपील
प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम साफ होने तक यात्रा टाल दें और स्थानीय प्रशासन से जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें।


महत्वपूर्ण सूचना:
- बद्रीनाथ हाईवे फिलहाल बंद
- वैकल्पिक मार्ग की कोई सूचना नहीं
- यात्रियों से अपील – धैर्य बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें

मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटों तक चमोली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।


