खल्टा वन पंचायत में वन महोत्सव का आयोजन, लगाए गए फलदार व छायादार पौधे

खल्टा वन पंचायत में वन महोत्सव का आयोजन, लगाए गए फलदार व छायादार पौधे

रिपोटर- गोविन्द रावत
स्थान – सल्ट/अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड सल्ट में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए खल्टा वन पंचायत में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभागीय वनाधिकारी (अतिरिक्त भूमि संरक्षण), रामनगर शिवी जोशी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

वन महोत्सव के अवसर पर ग्रामीणों, वन अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बांज, पदम, तेजपत्ता, आंवला सहित विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी सल्ट बची सिंह बजेठा ने इस मौके पर ग्रामीणों को वन महोत्सव के महत्व की जानकारी देते हुए कहा, “पेड़-पौधे केवल प्रकृति का सौंदर्य नहीं बढ़ाते, बल्कि जीवन का आधार हैं। जो पौधे लगाए गए हैं, उनकी सुरक्षा और संरक्षण में सभी ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी है, तभी यह पौधारोपण अभियान सफल और सार्थक होगा।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व परियोजना निदेशक उरेडा लीला दत्त शर्मा और वन पंचायत सरपंच राम दत्त धौलाखंडी ने की। उन्होंने भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

वन महोत्सव की विशेषताएं:

  • बांज, तेजपत्ता, आंवला, पदम सहित कई प्रजातियों के पौधे रोपे गए
  • ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल और सुरक्षा की शपथ ली
  • बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया भाग

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई।