त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नाथूनगर से गीता तिवारी ने जनसंपर्क तेज़ किया, विकास का दिया वादा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नाथूनगर से गीता तिवारी ने जनसंपर्क तेज़ किया, विकास का दिया वादा

स्थान – कालाढूंगी
रिपोर्टर – भगवान मेहरा

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शनिवार, 5 जुलाई को समाप्त होते ही अब प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान को तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में नाथूनगर नया पांडे गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी गीता तिवारी ने रविवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

गीता तिवारी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नाथुजाला क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि यदि उन्हें जीत का मौका दिया गया, तो वह क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेंगी।

अनुभव और सेवा का किया हवाला

गीता तिवारी ने कहा, “मैं दो बार ग्राम प्रधान रह चुकी हूं और जनता की सेवा में सदैव तत्पर रही हूं। मेरे पति उमेश तिवारी भी एक बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं और इस बार देचौरी से ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। हमने परिवार सहित हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है और जनता आज भी हमारे कार्यों को याद रखती है।”

उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन उनके लिए बेहद हौसला बढ़ाने वाला है और उन्हें पूरा विश्वास है कि क्षेत्र की जनता उन्हें इस बार भी सेवा का अवसर जरूर देगी।

बॉक्स: ब्लॉक प्रमुख बनने की दावेदारी का ऐलान

गीता तिवारी ने साफ तौर पर कहा कि अगर वह इस चुनाव में विजय होती हैं तो वह ब्लॉक प्रमुख पद की भी दावेदारी करेंगी। उन्होंने वादा किया कि ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद वह पूरे ब्लॉक क्षेत्र का चहुमुखी विकास सुनिश्चित करेंगी।

“जनता का विश्वास और समर्थन ही मेरी ताकत है। अगर जिम्मेदारी मिलती है, तो क्षेत्र को हर मोर्चे पर आगे ले जाने का प्रयास करूंगी,