

हल्द्वानी

दिनांक 23 जून को कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत प्रेमपुर लोशज्ञानी रोड स्थित बिड़ला स्कूल के पास हुई सनसनीखेज गोलीकांड की घटना का पुलिस ने पूरी तरह से खुलासा कर दिया है। मामले में शामिल तीन और आरोपियों को 5 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब तक इस मामले में कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है।



घटना के संबंध में थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 201/25 धारा 109/191(3)/115(2)/352/351(2)(3)/324(4)/324(5)/3(5) बीएनएस के तहत रोहित मंडोला उर्फ राजा मंडोला सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।



घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, श्री प्रह्लाद नारायण मीणा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र को टीम बनाकर जांच और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में क्षेत्राधिकारी श्री नितिन लोहनी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।


टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच, सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से मुख्य आरोपी रोहित मंडोला सहित 7 अभियुक्तों को 27 जून को बेलबाबा मंदिर से आगे वन विभाग चेक पोस्ट के पास जंगल से गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई थी।
अब पुलिस ने तीन और फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है:
गिरफ्तार अभियुक्त:

- ओम विपुल जोशी (उम्र 23 वर्ष), पुत्र विपिन चंद्र जोशी, निवासी छड़ायल नायक, थाना मुखानी, जिला नैनीताल।
- पियूष रावत (उम्र 21 वर्ष), पुत्र कुंवर सिंह रावत, निवासी रेशमबाग, इंद्रा कॉलोनी, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, नैनीताल।
- बलवंत बोरा (उम्र 20 वर्ष), पुत्र स्व. दीपक सिंह बोरा, निवासी करायल जौलासाल, हल्द्वानी, नैनीताल।

इन तीनों को भी मा० न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

- व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर – कोतवाली हल्द्वानी
- व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद – कोतवाली हल्द्वानी
- हे0का0 राम सिंह अधिकारी – कोतवाली हल्द्वानी
- का0 दिनेश नगरकोटी – कोतवाली हल्द्वानी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


