सितारगंज ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया जारी, महिला प्रत्याशी संध्या रानी ने किया नामांकन, उमड़ा जनसैलाब

सितारगंज ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया जारी, महिला प्रत्याशी संध्या रानी ने किया नामांकन, उमड़ा जनसैलाब

स्थान -सितारगंज

रिपोर्टर मनोज हालदार

पंचायत चुनावों को लेकर सिलारगंज ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया जोरों पर है। विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी लगातार नामांकन करने पहुंच रहे हैं।

इस दौरान प्रत्याशियों के साथ भारी संख्या में समर्थकों का जनसैलाब भी देखने को मिल रहा है, जिससे माहौल चुनावी रंग में पूरी तरह रंग चुका है।

इसी क्रम में ग्राम सभा शक्तिफार्म, रुद्रपुर से महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए संध्या रानी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिससे वहां एक उत्सव जैसा माहौल बन गया।

संध्या रानी के पति अजय मंडल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि जनता ने जो भरोसा जताया है, हम उस पर खरा उतरेंगे। यदि जनता हमें सेवा का मौका देती है तो क्षेत्र में चौमुखी विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।”

नामांकन प्रक्रिया के साथ ही प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है। क्षेत्र में जनसंपर्क, सभाएं और डोर-टू-डोर कैंपेन जोरों पर चल रहा है।