आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपको संतान को लेकर चल रही किसी चिंता का समाधान मिलने वाला है और आप अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दिनचर्या में कुछ नयापन महसूस होगा।
नेगेटिव- अपने व्यक्तित्व को और ज्यादा अच्छा बनाने के लिए आत्म-चिंतन भी करना जरूरी है। आपके अहंकार और गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा खराब हो सकता है। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां न लें, वरना ज्यादा मेहनत की वजह से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

व्यवसाय- कारोबारी कामों में व्यवस्था बनी रहेगी। फोन द्वारा या किसी मीटिंग में जरूरी विषय पर अच्छी बातचीत हो सकती है, जो कि फायदेमंद साबित होगी। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में साथियों की मदद से टारगेट हासिल करने में आसानी रहेगी।
लव- घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से कुछ आलस और ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। परिवार को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी और यह योजनाएं बहुत ही अच्छी साबित होंगी। आज का दिन परिवार और मित्रों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा।
नेगेटिव- निजी कामों के साथ-साथ सामाजिक कामों पर भी ध्यान दें। आपकी लापरवाही की वजह से परिवार के लोग नाराज रह सकते हैं। अपने आसपास के माहौल में भी अच्छे से तालमेल बनाकर रखें। ज्यादा घूमने-फिरने से बचें।

व्यवसाय- कोई भी व्यवसायिक निवेश करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। युवा अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे और जल्दी ही उन्हें कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। नौकरी में अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम के मामलों में बेकार की बातों को ज्यादा न बढ़ाएं और रिश्तों में प्यार लाएं।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम और तनाव की वजह से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति रहेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कई तरह के कामों को व्यवस्थित करने में आपका ध्यान रहेगा। थकान और व्यस्त दिनचर्या से भी आराम मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य को पूरा करने की योजनाएं बनेंगी। अपनी प्रतिभा और क्षमता को निखारने का यह अच्छा समय है।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां थोड़ी मुश्किल रहेंगी। बनते कामों में रुकावटें भी आने की आशंका है। अनजान लोगों से संपर्क न रखें और उधारी से जुड़े लेन-देन भी न ही करें तो अच्छा है, क्योंकि वापस मिलना मुश्किल है।

व्यवसाय- व्यवसाय में आपके बेहतरीन प्रयासों से जल्दी ही परिस्थितियां अच्छी हो जाएंगी। साथियों और स्टाफ का भी अच्छा सहयोग बना रहेगा। किसी को उधार माल देते समय पेमेंट की वापसी जरूर पक्की कर लें। नौकरी में ज्यादा काम की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक समस्याओं का समाधान आपसी बातचीत से निकालें। इससे निश्चित ही कोई हल मिलेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- जोखिम भरे काम में रुचि न लें। गाड़ी भी सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपकी मेहनत और लगन से कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है। घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा, साथ ही कुछ पुराने मतभेदों का समाधान होगा। संतान से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने से आराम मिलेगा।
नेगेटिव- कोई भी मनचाहा काम न होने पर अपने गुस्से पर काबू रखें। कई बार जल्दबाजी व ज्यादा उत्साह में बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। विद्यार्थियों को इस समय अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, बेकार की गतिविधियों से दूर रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां रह सकती हैं, साथ ही मेहनत ज्यादा और फायदा कम जैसी स्थिति रहेगी। लोगों से सीधे संपर्क से संबंधित कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी जरूरी है।
लव- परिवार के सदस्यों में अच्छा तालमेल बना रहेगा। आपके मुश्किल समय में मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम प्रसंग बदनामी का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय लापरवाही बरतना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अच्छी ग्रह स्थिति बन रही है, सिर्फ सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए खूब प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी किसी खास प्रतियोगिता से संबंधित चल रही समस्या का समाधान मिल जाएगा।
नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामलों की वजह से किसी करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की स्थिति बन रही है, पर परेशान होने की बजाय धैर्य और शांति रखें। ऐसी स्थिति में नकारात्मक सोच वाले लोगों और कामों से दूरी बनाकर ही रखना अच्छा है।

व्यवसाय- व्यवसाय के कामों में कुछ उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी, पर धैर्य और शांति से आप व्यवस्था को ठीक बनाए रखने में सफल रहेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में फाइनेंस से जुड़े किसी भी तरह की लापरवाही या आलस न करें।
लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ रहने से आपको मानसिक शांति और आराम मिलेगा। ध्यान और मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार और फाइनेंस से जुड़े जरूरी फैसले लेने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी पसंद के कामों में भी सुखद समय बीतेगा, साथ ही किसी योजना के पूरे होने से मन में खुशी और सुकून रहेगा।
नेगेटिव- इस वक्त कोई भी खतरा लेना नुकसानदायक रह सकता है। आराम से अपने कामों को करें और कहीं भी बेकार के झगड़ों में न उलझें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने से व्यस्तता रहेगी, पर इन कामों को करके आपको खुशी भी मिलेगी।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां रहेंगी। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने के लिए सोच-विचार करें, इससे आपको जरूर कोई रास्ता मिलेगा। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में साथियों की मदद लेनी पड़ सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का भावनात्मक सहयोग आपकी काम करने की क्षमता को नई ऊर्जा देगा। मित्रों के साथ मेल-मुलाकात बहुत खुशी देगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी हल्की परेशानी को भी ध्यान से लें और अपना सही इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या सही करने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे और नई-नई जानकारियां भी मिलेंगी। किसी धार्मिक जगह पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- बढ़े हुए बिना मतलब के खर्चे आपको परेशान करेंगे। कभी-कभी बिना कारण मन में डर और शक जैसी स्थिति रहेगी। अपने इस व्यवहार पर सोचना बहुत जरूरी है, साथ ही कुछ समय आध्यात्मिक या धार्मिक जगह पर जरूर बिताएं।

व्यवसाय- व्यवसाय में सही काम करने का तरीका बनाए रखने के लिए कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में सुधार लाएं और स्टाफ व कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध रखें। विद्यार्थी और युवाओं को भी किसी नौकरी संबंधी परीक्षा में मनचाहा परिणाम मिलेगा।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ कहीं दूर घूमने जाना सब को खुशी देगा। खास मित्र के साथ भी मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- अपने खानपान में देसी चीजों को जरूर शामिल करें, क्योंकि बदलते मौसम की वजह से खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कुछ खास प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और उनका साथ बहुत ही सुकून देगा। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो आज उसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। छोटी सी लापरवाही की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी भी उलझन की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। बदलाव से जुड़ी किसी भी योजना को टालना ही सही रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक कामों के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं है, इसलिए कार्य क्षेत्र में कोई भी परेशानी आने पर भाइयों या करीबी मित्रों का सहयोग जरूरी है। किसी भी तरह के गैरकानूनी काम में रुचि न लें, वरना नुकसान हो सकता है।
लव- घर में बड़े सदस्यों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से घर में अच्छा माहौल रहेगा। मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर निजी कारणों की वजह से तनाव बढ़ सकता है। प्रकृति के साथ रहें और मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन कुछ मिला-जुला असर वाला बीतेगा। कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से आज आराम मिलेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताना आपको अच्छा बनाएगा। पिछले कुछ समय से करीबी रिश्तों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे।
नेगेटिव- आर्थिक स्थिति अभी जैसी है वैसी ही रहेगी और खर्चे बढ़ेंगे। इस समय अगर गाड़ी खरीदने की योजना बन रही है, तो अभी टाल ही दें, क्योंकि अभी सितारों की स्थिति ठीक नहीं है। धैर्य बनाए रखें। भाग्य के भरोसे रहना ठीक नहीं है, मेहनत भी करना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई नई काम करने का तरीका आपकी मेहनत और योग्यता से सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई विवाद दूर होगा। कंप्यूटर मीडिया आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं।
लव- आपसी मतभेदों का असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। अच्छी व्यवस्था बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में प्यार रहेगा।
स्वास्थ्य- मुंह में छाले या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। मसालेदार भोजन खाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर की साज-सज्जा और रखरखाव संबंधी कामों में दिन का ज्यादातर समय बीतेगा। अपने आत्मविश्वास और योग्यता द्वारा दूसरे काम भी निपटा लेंगे। कोई दिक्कत आने पर किसी सरकारी रिटायर्ड व्यक्ति से सलाह करें।
नेगेटिव- अनजान लोगों के साथ मेल-जोल करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। दिखावे के लिए बिना सोचे-समझे ज्यादा फिजूलखर्ची न करें। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें, समझदारी और शांति से काम लें।

व्यवसाय- अपने टैक्स से जुड़े सभी कामों को पूरा रखें। व्यवसाय से संबंधित किसी योजना को काम में लाने का यह अच्छा समय है। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं, तो लोगों के साथ व्यवहार करते समय बहुत ज्यादा सावधानी रखने की आवश्यकता है।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से मेलजोल आपकी पहचान खराब कर सकता है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के लोग अपना खास ध्यान रखें। अपनी नियमित जांच कराएं और दिनचर्या सही रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपका कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना हो रही है, इसलिए पूरी मेहनत से अपनी रोज की गतिविधियों को पूरा करने के लिए प्रयास करते रहें। अपने निजी मामलों को किसी के सामने न बताएं। कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- फाइनेंस से जुड़े मामलों में बहुत सावधानी बरतें, क्योंकि जरा सी लापरवाही संबंध भी खराब कर देगी। संतान की कोई गलत बात पता चलने से मन दुखी रहेगा, पर समस्याओं को शांति से सुलझाने की कोशिश करें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी, साथ ही आपका प्रभाव बना रहेगा। अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाना जरूरी है। ऑफिस में ज्यादा काम रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई और काम भी संभालना पड़ सकता है।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच प्यार भरा व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे। तनाव और ज्यादा सोच-विचार करने से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी कोई योजना या लक्ष्य सफल होने वाला है, जिससे मन खुश रहेगा। अगर प्रॉपर्टी से जुड़े खरीद-बिक्री का कोई काम चल रहा है, तो कुछ रुकावट आने के बाद ही सफलता मिलेगी, इसलिए चिंता न करें। मित्रों से मेल-मुलाकात होगी।
नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा काम करने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। किसी भी काम को जल्दबाजी के बजाय अच्छी योजना बनाकर ही करें। नकारात्मक बातों पर ध्यान देने से आपकी सोच और स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में सारे फैसले खुद ही लें और कार्यक्षेत्र पर पूरी नजर भी रखें। आज मार्केटिंग से जुड़े कामों को टाल दें, क्योंकि इनमें समय बर्बाद होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने कामों को सही तरीके से पूरा कर पाएंगे।
लव- व्यस्त रहने के बावजूद परिवार के लिए भी समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी।
स्वास्थ्य- व्यस्त रहने के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8