


पौड़ी-कोटद्वार


राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-534 पर गुमखाल ग्राम के समीप बैरगांव के पास भारी बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है।




मार्ग बंद होने से आवागमन प्रभावित हुआ है और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों द्वारा मौके पर मशीनें भेजी गई हैं, और मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की अपील की है।


प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यातायात सामान्य हो सके। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि आवश्यक यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें



