आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज सितारों की स्थिति में अच्छा बदलाव आ रहा है। संपत्ति से जुड़े जो भी झगड़े चल रहे थे, वे किसी की मदद से खत्म हो जाएंगे। इससे आपको मन की शांति मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। घर में कोई धार्मिक काम भी हो सकता है।
नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कमाई के साथ-साथ बिना जरूरी खर्च भी बने रहेंगे। परिवार के किसी मामले को लेकर भाई-बहनों के साथ हल्की बहस हो सकती है। किसी भी उलझन की स्थिति में घर के बड़ों से सलाह जरूर लें।

व्यवसाय- आप अपने काम में नई तकनीक और समझदारी का इस्तेमाल करेंगे। इससे आपका उत्पादन बढ़ेगा। अपने व्यवसाय की जगह को नया रूप देने के लिए आप किसी जानकार से सलाह भी ले सकते हैं। दफ्तर में काम की जिम्मेदारी भी ज्यादा रहेगी।
लव- परिवार के लोगों का एक साथ समय बिताना माहौल को खुशहाल बनाए रखेगा। प्यार के मामलों में किसी कारण से अनबन होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- अपने खाने-पीने और रोजाना की आदतों को ठीक रखें। गले में खराश और खांसी, जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आप अपने भरोसे और समझदारी से हालातों को और भी बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। युवा लोग अपनी पढ़ाई और करियर के लिए की गई मेहनत का अच्छा फल पाएंगे।
नेगेटिव- किसी भी मुश्किल हालात को आसानी और शांति से संभालने की कोशिश करें। पैसों के लेन-देन के कामों को बहुत ध्यान से करें। कभी-कभी आप अपनी बात मनवाने के लिए कुछ ऐसी बातें कह जाते हैं जो ठीक नहीं होतीं, इस आदत को बदलें।

व्यवसाय- रुके हुए व्यवसायिक कामों को दोबारा शुरू करने का यह सही समय है। इस समय नए और प्रभावशाली लोगों से भी जान-पहचान होगी, जो आपके लिए मददगार साबित होंगे। दूर के इलाकों से जुड़े व्यवसाय में आज ज्यादा पैसा न लगाएं। दफ्तर का माहौल भी अच्छा रहेगा।
लव- शादीशुदा रिश्तों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। अपने जीवनसाथी को कोई अच्छा तोहफा जरूर दें।
स्वास्थ्य- गाड़ी ध्यान से चलाएं और किसी भी तरह का खतरा न लें। किसी भी तरह की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय से चली आ रही कोई परेशानी करीबी रिश्तेदारों और परिवार के लोगों की मदद से दूर होगी और आप बिना किसी चिंता के अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर जाने की योजना बनेगी।
नेगेटिव- आपकी कमाई से ज्यादा खर्च होने की संभावना बनी रहेगी। अच्छा होगा कि आप बेकार की चीजों में अपना ध्यान न लगाएं। पड़ोसियों और दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर रिश्ते खराब हो सकते हैं। शांति और समझदारी से हालात को सुधारें।

व्यवसाय- अभी चल रहे व्यवसायिक कामों में आ रही रुकावटों को दूर करने में आप सफल रहेंगे और आपको अपने साथियों और कर्मचारियों से भी पूरी मदद मिलेगी। ऑर्डर से जुड़े अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी कोशिश करें।
लव- आपके जीवनसाथी और परिवार के लोगों का साथ आपको उत्साहित रखेगा। प्रेम के रिश्तों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- चिंता और गलत खानपान के कारण पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या ठीक रखें और योगा व ध्यान जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी जिंदगी को सकारात्मक नजरिए से देखने की कोशिश करें, आपको अपनी परेशानियों का हल अपने आप मिल जाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में आपकी आस्था आपको शांति और अच्छी ऊर्जा देगी।
नेगेटिव- अपने निजी और पारिवारिक कामों पर कुछ बिना जरूरी खर्च हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की शादीशुदा जिंदगी में चल रही दिक्कतों को लेकर चिंता हो सकती है। लेकिन इस समय समझदारी और शांति से समस्या का हल निकालें।

व्यवसाय- व्यवसाय में काम का ज्यादा बोझ रहेगा। लेकिन आप अपनी समझ और होशियारी से उसका हल भी निकाल लेंगे। आप अपने काम की जगह पर कुछ मजबूत और जरूरी फैसले लेंगे। जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। दफ्तर में किसी साथी की वजह से परेशानी आ सकती है।
लव- घर का माहौल सुख और शांति से भरा रहेगा। आप हंसी-मजाक में भी समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य- आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी तरह की चिंता न करें। योगा और व्यायाम को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज सितारों की स्थिति अच्छी बनी हुई है। आपकी परेशानियों का समाधान मिलेगा। फोन और ईमेल से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिसके कारण आप बहुत खुश और उत्साहित महसूस करेंगे। कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- किसी गलती के कारण घर के किसी बड़े-बुजुर्ग के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। मन की शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक कामों में जरूर बिताएं। गलत कामों में मन न लगाएं।

व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय कोई भी समझौता या लेन-देन करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी खास काम को लेकर तुरंत फैसला भी लेना पड़ सकता है। अगर आप साझेदारी करने की सोच रहे हैं, तो इससे जुड़े किसी भी काम में आपको सफलता मिलेगी।
लव- परिवार के कामों में अपना साथ देने से शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम के रिश्तों को शादी में बदलने के लिए परिवार की सहमति लेने का यह सही समय है।
स्वास्थ्य- आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अभी के हालात और ज्यादा काम के कारण आपके दिमाग पर तनाव हावी रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी खास और कीमती चीज को खरीदने के लिए अच्छा समय है। करीबी रिश्तेदारों के घर आने से खुशनुमा माहौल बनेगा। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने फैसलों को पहले रखें। कोई शुभ काम से जुड़ी योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- आज दोपहर बाद हालात थोड़े मुश्किल हो सकते हैं। बिना मतलब के खर्च से बचें और घर के खर्च का हिसाब-किताब बनाकर रखना बहुत जरूरी है। पैसों से जुड़े मामलों में कुछ दिक्कतें आएंगी। इसलिए इस तरह के काम आज टाल दें तो बेहतर है।

व्यवसाय- जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े कामों में बड़ी डील हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। इस समय लोगों से मेलजोल बढ़ाने से आपको खास फायदा होने वाला है। दफ्तर में काम का बोझ कम रहने से आराम मिलेगा।
लव- पति-पत्नी आपस में मिलकर घर के इंतजाम को ठीक रखेंगे। युवा लोगों की दोस्ती प्यार में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम की बीमारियों से सावधान रहना जरूरी है। अपनी दिनचर्या को बिल्कुल ठीक रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर के किसी सदस्य की शादी की तैयारियों में आप बिजी रहेंगे। यह समय मानसिक शांति और संतोष देने वाला है। भाइयों के साथ भी रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। फायदेमंद यात्रा हो सकती है। महंगी चीजों की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- मकान या दुकान बनवाने जैसे कामों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ जाएगा। इस समय आपको अपनी पूरी कोशिश कमाई के तरीके बढ़ाने पर लगानी चाहिए। किसी प्यारे दोस्त की परेशानी के कारण आप भी परेशान हो सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी कुछ अच्छी योजनाएं बनेंगी और जरूरी यात्राएं भी हो सकती हैं। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। जिन्हें पूरा करने में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।
लव- शादीशुदा रिश्ते मधुर रहेंगे। प्रेम के रिश्तों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- आप शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई आपका निजी काम रुका हुआ है, तो आज किसी की सलाह से उसके पूरे होने की संभावना है। साथ ही, जान-पहचान के लोगों से आपको कुछ फायदा होने की भी उम्मीद है। आपकी उपलब्धियों और सेवा से बड़े-बुजुर्ग खुश रहेंगे। बच्चों से जुड़ा कोई काम भी पूरा होगा।
नेगेटिव- कोई भी फैसला जल्दबाजी और बिना सोचे-समझे न लें, वरना नुकसान हो सकता है। इसलिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। बच्चों की परेशानियों को शांति से समझाएं। काम को आगे टालने की कोशिश न करें।

व्यवसाय- अपने व्यवसाय के काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें। इस समय भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर दोबारा सोचने-समझने की भी जरूरत है। दफ्तर में अपने कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। अभी नौकरी बदलने की कोशिश न करें।
लव- आपका साथ परिवार के लोगों का हौसला और आत्मविश्वास बनाए रखेगा। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनके लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा।
स्वास्थ्य- आपको गर्दन और कंधों में दर्द हो सकता है। अभी के मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ रहने से आपको अच्छे अनुभव मिलेंगे और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कोई जरूरी काम पूरा होने से आपकी उम्मीदें और आशाएं सफल होंगी। किसी रिश्तेदार के यहां जाने का भी कार्यक्रम बनेगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें और न ही किसी तरह के झगड़े में पड़ें। दूसरे कामों में व्यस्त रहने के साथ-साथ घर के इंतजाम पर भी ध्यान देना जरूरी है। नहीं तो परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय के कामों में सुधार होगा। कर्मचारियों की मदद से कोई काम भी नहीं रुकेगा। नौकरी करने वाले लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन अपना लक्ष्य पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
लव- घर का इंतजाम ठीक बना रहेगा। आपस के रिश्ते मधुर रहेंगे। प्रेम के रिश्ते अच्छे और खुशनुमा बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- चिंता और तनाव के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या को ठीक रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय अपनी पसंद के कामों में बिताने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। और आप अपने जरूरी कामों पर पूरी ऊर्जा के साथ ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों को विदेश से जुड़ी किसी परीक्षा में अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- किसी भी तरह का हिसाब करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। क्योंकि आप अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसलिए लापरवाही करने की बजाय काम को टाल देना ठीक होगा।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े किसी भी काम में अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च न करें। साझेदारी से जुड़े किसी भी काम में ईमानदारी बनाए रखना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी भी गलतफहमी रिश्तों को खराब कर सकती है।
लव- जीवनसाथी की सेहत से जुड़ी कोई परेशानी होने पर आपका साथ और देखभाल उन्हें खुशी देगी।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। घुटनों और जोड़ों में दर्द रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप अपनी मेहनत और भरोसे से अपनी परेशानियों का हल निकाल लेंगे और आपकी इज्जत बढ़ेगी। पिछले कुछ समय से किसी करीबी रिश्तेदार के बीच चल रही नाराजगी दूर होगी। घर में किसी शुभ काम की योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- अपनी इच्छाएं जल्दी पूरी करने के लिए किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें, नहीं तो आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। रिश्तों की कीमत और महत्व को भी बनाए रखना जरूरी है। अगर बिना जरूरी खर्चों पर ध्यान नहीं दिया, तो बजट बिगड़ सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय के काम सामान्य ही रहेंगे। इस समय दूर की पार्टियों से अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश करें। भविष्य में यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दफ्तर में किसी भी झगड़े की स्थिति से खुद को दूर ही रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी निजी बात को लेकर अनबन हो सकती है। प्रेम के रिश्तों में भी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मुश्किल हालातों में अपनी मानसिक स्थिति पर काबू रखें। तनाव के कारण सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- करीबी रिश्तेदारों से मिलकर कुछ जरूरी जानकारी मिलेगी। यह समय सफलता देने वाला है। अपनी योजनाओं और कामों के बारे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करें, आपको निश्चित रूप से फायदा होगा।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में समझदारी लाएं। मुश्किल हालात आने पर गुस्सा करने की बजाय शांति और धैर्य से समस्याओं का हल निकालें। अपनी योजनाओं को दूसरों को न बताएं, नहीं तो आपके साथ धोखा होने की स्थिति बन सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में मुकाबला बना रहेगा। लेकिन आपकी अच्छी पहचान के कारण बाजार से आपको अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। कर्मचारियों के कामों पर ध्यान न देने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी को अच्छा तालमेल बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। शादी के योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता भी आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम करने का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। अपने रहन-सहन और खानपान का खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2