


हरिद्वार


हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भूपतवाला की सत्यम विहार कॉलोनी में एक गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है।




छापेमारी में तीन महिलाएं और दो युवक गिरफ्तार
पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर गेस्ट हाउस पर छापा मारा। इस दौरान मौके से तीन महिलाओं और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया। गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक सामान और नकदी भी बरामद की गई है।



फोन पर होता था सौदा, दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं लड़कियां
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह देह व्यापार का नेटवर्क काफी व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रहा था। ग्राहकों से फोन पर संपर्क किया जाता था, और अन्य राज्यों से लड़कियों को बुलाकर गेस्ट हाउस व रेस्टोरेंट की आड़ में जिस्मफरोशी कराई जाती थी।



पुलिस कर रही है नेटवर्क की जांच
पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस रैकेट से जुड़े संपर्क सूत्रों और दलालों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरोह के सरगना को भी पकड़ लिया जाएगा।

हरिद्वार पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में फैले ऐसे अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके।



