मानसून पूर्व जलभराव से निजात को रुद्रपुर में महापौर का बड़ा कदम, अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

मानसून पूर्व जलभराव से निजात को रुद्रपुर में महापौर का बड़ा कदम, अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रपुर

रिपोर्टर:- संदीप पांडेय

मानसून से पहले रुद्रपुर शहर को जलभराव की perennial समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से महापौर विकास शर्मा ने सक्रियता दिखाते हुए सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, नगर निगम और गल्फार कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ शहर के विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

महापौर ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात से पूर्व जल निकासी की व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई ने भी जल निकासी से जुड़े कई कार्य कराने पर सहमति जताई

पूर्व बैठक में हुए निर्णयों की जमीन पर जांच

इससे पहले महापौर ने नगर निगम कार्यालय में सिंचाई विभाग, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जलभराव और झूलते विद्युत तारों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की थी। बैठक के निर्णयों की जमीनी हकीकत जानने के लिए महापौर ने स्वयं स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही थी।

विद्युत व्यवस्था की भी हुई समीक्षा

बुधवार को महापौर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में बिजली आपूर्ति की स्थिति का भी निरीक्षण किया और मानसून के दौरान किसी तरह की समस्या से बचने के लिए जरूरी सुधार कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा।


जल निकासी के लिए उठाए जाएंगे ये ठोस कदम

(निरीक्षण के दौरान तय की गई रणनीतियां)

  1. डीडी चौक (रोडवेज के पास):
    जलभराव की समस्या से निजात के लिए मैनुअल नाले की खुदाई की जाएगी, जिसकी निकासी कल्याणी नदी में होगी।
  2. एनएच-74 पर होटल लीकैशल के पास:
    जल निकासी के लिए नया कलवट डाला जाएगा।
  3. बगवाड़ा नहर क्षेत्र:
    निकासी को बेहतर बनाने के लिए कलवट निर्माण किया जाएगा।
  4. इंडस्ट्रियल एरिया – ठंडी सड़क:
    लंबे समय से टूटी पड़ी पुलिया का निर्माण कर जल निकासी को सुचारु बनाया जाएगा।
  5. अतिक्रमण हटाना:
    नदियों, नालों और नहरों के प्रवाह में बाधक बने अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि रुद्रपुर शहर में मानसून के दौरान कोई गली या मोहल्ला जलभराव से प्रभावित न हो। सभी विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।