हेड कांस्टेबल कमल जोशी का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

हेड कांस्टेबल कमल जोशी का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

ऋषिकेश

एसओजी देहात में तैनात हेड कांस्टेबल कमल जोशी का दुखद निधन हो गया है। उन्होंने ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

कमल जोशी अपने कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार व्यवहार के लिए पुलिस विभाग में एक खास पहचान रखते थे। उनके आकस्मिक निधन से न केवल विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि सहयोगियों और आम जनमानस में भी गहरा दुख व्याप्त है।

सोशल मीडिया पर भी कमल जोशी को श्रद्धांजलियां अर्पित की जा रही हैं, और उनकी ईमानदारी, कर्तव्य परायणता व सज्जनता की खूब सराहना हो रही है।

कई लोगों ने उन्हें एक “मूक योद्धा” बताया, जिन्होंने बिना दिखावे के अपने फर्ज को पूरी निष्ठा से निभाया।

विभिन्न पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

पुलिस विभाग द्वारा उनके अंतिम संस्कार में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ भाग लिए जाने की संभावना है।