ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल

ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल

ऋषिकेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का एम्स ऋषिकेश में हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने घायलों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रुद्रप्रयाग से एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया, ताकि उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उपचार की विस्तृत जानकारी ली और घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के साथ हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों की हर जरूरत का ध्यान रखा जाए और उनके परिजनों को भी सभी आवश्यक जानकारी व सहायता प्रदान की जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।