


स्थान:चंपावत
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग, हाईड्रोमेट डिवीजन, नई दिल्ली द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, चम्पावत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी 24 घंटों के भीतर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इस चेतावनी के मद्देनज़र जलभराव व बाढ़ जैसी स्थितियों की आशंका भी व्यक्त की गई है।



स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि IRS प्रणाली में नामित अधिकारी हाई अलर्ट मोड में रहेंगे और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), लोक निर्माण विभाग (PWD), पीएमजीएसवाई एवं एनपीसीसी को किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर तत्काल सतर्कता के साथ मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।



जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि:

- समस्त तहसीलदार व पटवारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे और स्थिति की निरंतर निगरानी करेंगे।
- जनपद के सभी थाने व पुलिस चौकियां आपदा से निपटने के उपकरणों तथा वायरलेस सेट सहित अलर्ट पर रहेंगी।
- किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
आपदा या आपातकालीन स्थिति में संपर्क हेतु निम्नलिखित माध्यम उपलब्ध रहेंगे:
05965-230819 / 230703
टोल फ्री: 1077



मोबाइल: 9917384226, 7895318895

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने, भूस्खलन संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने, तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य आपदा संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जा चुके हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है


