ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों पर शिकंजा: परिवहन विभाग ने की सख्त कार्रवाई, कई वाहन सीज

ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों पर शिकंजा: परिवहन विभाग ने की सख्त कार्रवाई, कई वाहन सीज

स्थान सितारगंज
रिपोर्ट मो आरिफ

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने ओवरहाइट और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है।इस अभियान के तहत कई भारी वाहनों को सीज किया गया है।

विशेष रूप से आईसीएल और आरसीएल कंपनियों की गाड़ियों को निशाने पर लिया गया, जिनके द्वारा निर्माण कार्यों के दौरान नियमों की अनदेखी की जा रही थी।

इंटर सेक्टर प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आईसीएल कंपनी के वाहनों द्वारा बार-बार ओवरलोड और ओवरहाइट स्थिति में संचालन किया जा रहा था, जिस पर पहले भी कार्रवाई की गई है। इस बार फिर कई ट्रकों को सीज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरसीएल कंपनी द्वारा क्षेत्र में रोड कंस्ट्रक्शन का कार्य किया जा रहा है, लेकिन निर्माण सामग्री से लदे ट्रकों की तेज रफ्तार, खुले ट्रक और ओवरलोडिंग की वजह से सड़क पर धूल-मिट्टी के गुब्बार उड़ते रहते हैं। इससे न सिर्फ पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है।

गुप्ता ने यह भी कहा कि तिरपाल से ढंके बिना तेज रफ्तार से दौड़ते भारी वाहन आमजन के लिए खतरा बन गए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि वाहन मानकों के विरुद्ध चलाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी


परिवहन विभाग की चेतावनी:

  • ओवरलोड और ओवरहाइट वाहन बिलकुल भी न चलाएं
  • सभी ट्रकों को तिरपाल से ढकना अनिवार्य
  • सड़क सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर वाहन सीज किए जाएंगे
  • दुर्घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर कंपनी और चालक पर कानूनी कार्रवाई तय