लक्सर गन्ना विकास समिति चुनाव: 7 सीटों पर 18 प्रत्याशी मैदान में, 4 पर निर्विरोध चयन

लक्सर गन्ना विकास समिति चुनाव: 7 सीटों पर 18 प्रत्याशी मैदान में, 4 पर निर्विरोध चयन

लोकेशन…….लक्सर
रिपोर्टर…….रामगोपाल

लक्सर गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर्स पदों के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के बाद निर्वाचन टीम द्वारा आज नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई। जांच और नाम वापसी के बाद अब 7 सीटों पर 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

चार सीटों पर निर्विरोध चयन

चुनाव अधिकारी पुष्कर सिंह पोखरिया ने जानकारी दी कि लक्सर व खानपुर क्षेत्रों की 11 डायरेक्टर्स सीटों के लिए कुल 34 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच और नाम वापसी के बाद चार सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं, जिनमें ढाढेकी, शिवनगर, सीधडु सुल्तानपुर और लालचंदवाला सीटें शामिल हैं। इन पर किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं की गई थी।

दललवाला सीट पर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

दललवाला सीट पर प्रत्याशी जगबिरि देवी का नामांकन पत्र निरस्त हो गया, जिसके चलते स्वाति को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया है।

समर्थकों के बीच बढ़ा तनाव

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान गन्ना समिति कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तीखी बहस और नौकझोंक भी देखने को मिली। हालांकि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही

अब बचे हुए 7 डायरेक्टर्स पदों के लिए 18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को लेकर गांवों व गन्ना किसान समाज में उत्साह और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।