परमार्थ निकेतन पहुँचे अनिल कपूर और बोनी कपूर, गंगा आरती में हुए शामिल

परमार्थ निकेतन पहुँचे अनिल कपूर और बोनी कपूर, गंगा आरती में हुए शामिल

लोकेशन – ऋषिकेश

प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर और सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर मंगलवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती के पावन सान्निध्य में गंगा आरती में भाग लिया।

गंगा तट पर दिव्य वातावरण में हुई इस आरती के दौरान दोनों भाइयों ने गंगा माँ का पूजन किया और ऋषिकेश की आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया और आध्यात्मिक जीवन तथा सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

आश्रम की ओर से अनिल कपूर और बोनी कपूर का पुष्पहार और रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया गया। दोनों अतिथियों ने परमार्थ निकेतन के सेवा कार्यों और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे प्रयासों की सराहना की।

इस भावनात्मक क्षण में अनिल कपूर ने अपने पिता स्व. सुरिंदर कपूर और माता निर्मल कपूर द्वारा दिए गए संस्कारों को भी स्मरण करते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें भारतीय संस्कृति, सेवा और श्रद्धा से जुड़े रहने की प्रेरणा दी है।

गंगा आरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए यह एक विशेष अवसर रहा, जब वे बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों को आध्यात्मिक रंग में रंगे हुए देख सके।

परमार्थ निकेतन में यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि आध्यात्मिकता और भारतीय मूल्यों की ओर लौटने की प्रेरणा भी बना