आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: पारिवारिक व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में आपका खास योगदान रहेगा और आपसी संबंधों में आई गलतफहमी को भी सुलझाने का प्रयास सफल होगा। विद्यार्थियों का इंटरव्यू या करियर से जुड़ी परीक्षा की तैयारी में पूरा ध्यान रहेगा।
नेगेटिव: ध्यान रखें कि आलस और तनाव जैसी स्थिति आपके कामों में रुकावट डाल सकती है। अपनी बातचीत का तरीका नरम रखें। गलत शब्दों के इस्तेमाल से रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी तरह की उलझन की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए सही रहेगी।

करियर: कामकाज में ग्रह स्थितियां आपके लिए खास तौर पर अच्छा समय बना रही हैं। अच्छे मौके भी मिलेंगे। विरोधियों की हरकतों पर भी ध्यान रखें। दफ्तर में थोड़ी राजनीति जैसा माहौल रह सकता है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें।
लव: दांपत्य संबंधों में प्यार बना रहेगा। व्यस्त रहने के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के माहौल को खुशनुमा रखेगा।
स्वास्थ्य: कभी-कभी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: सितारे आपके साथ हैं। कई तरह के कामों में व्यस्तता रहेगी और खास लोगों के साथ फायदेमंद संपर्क भी बनेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी मिलना-जुलना रहेगा। अच्छी बातों पर बातचीत भी होगी।
नेगेटिव: कुछ नकारात्मक स्थितियां बनेंगी लेकिन हल भी मिल जाएंगे। बेकार के झगड़ों से दूर रहें, गलतफहमी की वजह से लेनदेन में गलती हो सकती है। बच्चे की किसी गलत आदत की वजह से चिंता रहेगी लेकिन शांति से समस्या का हल निकालने की कोशिश करें।

करियर: कामकाज से जुड़े सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे हो जाएंगे लेकिन अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें और गैरकानूनी काम में शामिल न हों। किसी तरह की जांच होने की संभावना बन रही है। बाहरी संपर्कों से भी व्यापार मिलने की संभावना है।
लव: परिवार के सदस्यों का आपस में मिलकर काम करने का तरीका रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाएगा। युवा लोग विपरीत लिंग के दोस्तों से बात करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य: तनाव और थकान का असर सेहत पर पड़ सकता है। अपने हौसले को मजबूत बनाने के लिए ध्यान का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: बहुत ज्यादा व्यस्त रहने के कारण घर पर ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे, लेकिन आपने बहुत ही जरूरी कामों को निपटाने से खुशी और सुकून रहेगा। इस समय निवेश करना भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। घर में किसी रिश्तेदार का आना भी होगा।
नेगेटिव: समय के हिसाब से अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है। गुस्सा और नाराजगी जैसे बुरे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग करियर से जुड़े कामों में रुकावट आने से थोड़े निराश रहेंगे लेकिन समय रहते समस्या का हल भी हो जाएगा।

करियर: व्यापार को बढ़ाने से जुड़ी जो आपने योजनाएं बनाई हैं, उन्हें पूरा करने का सही समय है। इस समय कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई भी फैसला सही साबित होगा। लेकिन निवेश से जुड़े कामों को अभी रोक दें। कोई दफ्तरी यात्रा संभव है।
लव: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपनी पढ़ाई और करियर के साथ कोई समझौता न करें।
स्वास्थ्य: डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानियों में लापरवाही न करें। समय रहते सही इलाज लेने से समस्या भी जल्दी ठीक हो जाएगी।
भाग्यशाली रंग: गहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: किस्मत साथ दे रही है, इसका फायदा उठाएं। आप अपने आत्मविश्वास और हौसले के दम पर किसी खास लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपकी आर्थिक स्थिति को और ज्यादा अच्छा बनाएगी।
नेगेटिव: घर की मरम्मत से जुड़े कामों पर खर्चा अपनी क्षमता से ज्यादा हो जाएगा। अपने बजट का ध्यान रखें। कोई कोर्ट का मामला चल रहा है, तो बहुत सोच-समझकर और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। अपना नजरिया सकारात्मक बनाकर रखें।

करियर: कामकाज के तरीके में सुधार करने से अच्छा माहौल बनेगा और किसी जरूरी व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके कामकाज में मददगार साबित होगी। लेकिन काम करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर ले लें। दफ्तरी यात्रा संभव है।
लव: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर में बच्चे के रोने की आवाज आने से खुशी का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य: बिना वजह तनाव और चिड़चिड़ापन की वजह से नींद न आने की शिकायत रहेगी। बेकार की नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज कुछ परेशानियां रह सकती हैं, लेकिन फिर भी आप किसी मुश्किल काम को अपनी मेहनत से पूरा करने में सफल रहेंगे। घर के लिए कोई खास चीज वगैरह खरीदने का विचार है, तो समय अच्छा है। आध्यात्मिक और धार्मिक कामों में भी मन लगेगा।
नेगेटिव: गलत बात का विरोध करने से बिना कारण ही लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। आपको हर काम बहुत सावधानी और गंभीरता से करना चाहिए। थोड़ी सी भी लापरवाही के बुरे नतीजे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

करियर: व्यापार से संबंधित किसी योजना को शुरू करने का अच्छा समय है और काफी हद तक आपको इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। अनुभवी लोगों की मदद भी मिलेगी। लेकिन साझेदारी से जुड़े कामों में कुछ मतभेद की स्थिति भी बन सकती है।
लव: कुछ समय घर की देखभाल के लिए भी जरूर निकालें। इससे घर का माहौल खुशनुमा और प्यार भरा बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य: मौसम के कारण सेहत से जुड़ी परेशानियां रहेंगी। अपना ठीक से ध्यान रखें। लापरवाही नुकसानदायक है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: सुख और समृद्धि से जुड़े काम होंगे। अपनी योजनाओं को पूरा करने का सही समय है। लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से आराम मिलेगा। इस समय आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने वाले हैं। किसी धार्मिक जगह पर जाने से शांति मिलेगी।
नेगेटिव: अनजान लोगों के संपर्क में न आएं। कुछ लोग आपको बहकाने की भी कोशिश करेंगे। लेकिन आप अपने कामों में ही व्यस्त रहें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना बेकार जा सकता है। दूसरों के मामले सुलझाने के चक्कर में अपने कामों को अधूरा न छोड़ें।

करियर: कामकाज से जुड़ा कोई भी काम करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें क्योंकि कोई भी फैसला लेते समय उलझन हो सकती है। युवाओं को कहीं नौकरी से जुड़ी परीक्षा में मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है।
लव: पति-पत्नी आपसी रिश्तों में गलतफहमी न आने दें और दांपत्य जीवन में तालमेल बनाकर रखें।
स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा थकान की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द महसूस होगा। योगा और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: सितारे बहुत ही अच्छे हैं। दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की योजना बना लें। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े कामों को तुरंत शुरू करना सही रहेगा। समय शांति से बीतेगा।
नेगेटिव: बाहरी लोगों और दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। पैसों से जुड़े कामों को करते समय बहुत ज्यादा ध्यान रखें। बिना किसी कारण के मन में थोड़ी उदासी भी रहेगी। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त ही रखें।

करियर: कामकाज में इस समय किसी भी तरह का खतरा लेना आपको नुकसान दे सकता है। बिना जरूरत के ज्यादा खर्चे होने की वजह से हाथ थोड़ा तंग रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई जरूरी जिम्मेदारी मिलने से काम का बोझ बढ़ेगा।
लव: वैवाहिक जीवन प्यार भरा बना रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार वालों से मंजूरी लेने का अच्छा समय है।
स्वास्थ्य: ज्यादा प्रदूषण और भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें। खांसी, जुकाम की परेशानी दिनचर्या को खराब करेगी।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आर्थिक रूप से आज का समय बहुत ही अच्छा बना हुआ है। अपनी पैसों की योजनाओं से जुड़े कामों पर ध्यान दें। आपको जरूरी सफलता मिलेगी। बड़ों का आशीर्वाद और प्यार पाकर आप और ज्यादा तरक्की करेंगे।
नेगेटिव: किसी दोस्त या पड़ोसी के साथ कोई झगड़ा चल रहा है तो धैर्य और शांति से हल निकालने की कोशिश करें। बुरी आदतों की तरफ अपना ध्यान न दें। इसके लिए अच्छी किताबें पढ़ने में अपना समय लगाएं।

करियर: कार्यस्थल पर बहुत ज्यादा काम होने की वजह से व्यस्तता रहेगी। इसलिए कोई नया काम करने के बजाय अभी चल रहे कामों में ही अपनी ताकत लगाएं। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का साथ मिलेगा और अपने काम से जुड़े अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लव: परिवार वालों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। अपने प्रेमी के लिए कुछ उपहार जरूर लें।
स्वास्थ्य: किसी निजी बात को लेकर बिना कारण ही तनाव की स्थिति रहेगी जिसका असर आपके काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। ध्यान करना इसका सही उपाय है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: निजी जीवन में चल रही किसी समस्या का हल मिलने की संभावना है, इसलिए कोशिश करते रहें। किसी अच्छे और धार्मिक काम में खर्च करके आपको खुशी होगी। किसी दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और सही रास्ता भी मिलेगा।
नेगेटिव: ज्यादा काम होने की वजह से व्यस्तता रहेगी लेकिन अपने कामों को भी पहले रखें क्योंकि व्यस्त रहने के कारण आपके खुद के काम में रुकावटें आएंगी। अपनी संतान की हरकतों को अनदेखा न करें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी आ सकती है।

करियर: कामकाज की जगह पर आपको अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है। सोच-समझकर किसी योजना में पैसा लगाएं। अचानक फायदा होने की संभावना है इसलिए अपने काम के प्रति पूरी तरह से लगे रहें। अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें।
लव: परिवार वालों के बीच तालमेल रहेगा और आपसी रिश्तों में और ज्यादा प्यार भी आएगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा मेहनत और भागदौड़ की वजह से सेहत खराब हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें। अपनी जांच जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करें, इससे आपको जरूर ही अच्छे नतीजे मिलेंगे। समय के हिसाब से अपने व्यवहार में बदलाव लाने से आपके व्यक्तित्व में भी सुधार आएगा।
नेगेटिव: गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें। थोड़ी सी लापरवाही की वजह से किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें।

करियर: कामकाज की जगह पर अपने काम करने का तरीका किसी से भी न बताएं। हालांकि कर्मचारियों और साथियों का पूरा सहयोग रहेगा और उत्पादन क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने वाले लोगों का अपने दफ्तर में दबदबा बना रहेगा।
लव: पति-पत्नी के बीच प्यार भरा रिश्ता रहेगा। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने खानपान, दिनचर्या और व्यायाम से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कोई भी खास फैसला लेने से पहले घर के बड़े लोगों से सलाह जरूर लें, आपको सफलता मिलेगी। ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने में समय बीतेगा। साथ ही किसी आध्यात्मिक और सम्मानित व्यक्ति का आशीर्वाद और मार्गदर्शन भी मिलेगा।
नेगेटिव: दूसरों की क्षमता से प्रभावित होने के बजाय अपनी काम करने की क्षमता पर भरोसा रखें। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। उनकी किसी हरकत या संगत का पता चलने से थोड़ी चिंता हो सकती है। बिना वजह के खर्चों पर काबू रखें।

करियर: आज कामकाज की जगह पर मशीनरी, स्टाफ या कर्मचारियों से जुड़ी कोई न कोई परेशानी रहेगी। किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। अगर साझेदारी करने की योजना है, तो उसे शुरू करने का अच्छा समय है।
लव: पारिवारिक शिकवे-शिकायतें दूर होंगी। धीरे-धीरे घर का माहौल फिर से ठीक हो जाएगा। कोई मांगलिक कार्य से जुड़ी योजना भी बनेगी।
स्वास्थ्य: तली हुई चीजों से परहेज करना गैस, सिरदर्द जैसी दिक्कत का सही उपाय है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: घर के बड़े सदस्यों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद बना रहेगा। कीमती उपहार भी मिलेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से खुशी महसूस करेंगे। आज ज्यादातर समय धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में बीतेगा।
नेगेटिव: बेकार की बहस में न पड़ें। बेहतर होगा कि बेकार की हरकतों से दूर ही रहें। पढ़ने वाले लोगों को अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो लापरवाही का असर आपके रिजल्ट पर पड़ सकता है।

करियर: कामकाज में निजी कामों की वजह से ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन कर्मचारियों का पूरा साथ बना रहेगा और काम भी चलता रहेगा। साझेदारी से जुड़े व्यापार में अभी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। लेन-देन से जुड़े मामलों में कोई फायदेमंद स्थिति बनेगी।
लव: दांपत्य संबंधों में अच्छा तालमेल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मिलने-जुलने से मन खुश रहेगा।
स्वास्थ्य: काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 9