
संजय जोशी
रानीखेत
नगर में नेशनल इंटर कॉलेज के पास विश्व हिंदू परिषद की ओर से अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया।


कार्यक्रम जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन पंत के आवास पर संपन्न हुआ,


जिसमें कमल जोशी के नेतृत्व में संकीर्तन मंडली ने रामायण के श्लोकों का अखंड पाठ किया


इस अवसर पर कौशल जोशी, कमल किशोर, योगेश जोशी, भुवन जोशी, हेम द्विवेदी, हिमांशु तिवारी, प्रदीप नाथ और अभय जोशी सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।


अखंड रामायण पाठ के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें मयंक पंत, मीनाक्षी नेगी पंत, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष नवल पांडे, दिगंबर मनराल, भाजपा नगर महामंत्री दर्शन मेहरा, विपिन भार्गव समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और सामूहिक भक्ति की भावना देखने को मिली, जिससे क्षेत्र में एक सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल बना।

