चंपावत में नवागंतुक जिलाधिकारी मनीष कुमार की स्पष्ट घोषणा – भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, विकास होगा प्राथमिकता

चंपावत में नवागंतुक जिलाधिकारी मनीष कुमार की स्पष्ट घोषणा – भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, विकास होगा प्राथमिकता

स्थान:चंपावत
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जिले चंपावत में आज नवनियुक्त जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पत्रकारों से वार्ता कर अपने विजन और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य फोकस वर्तमान में दो बिंदुओं पर है:

  1. पंचायत चुनावों का शांतिपूर्ण और सफल संचालन
  2. आपदा प्रबंधन में पूर्ण सतर्कता और तैयारी

आपदा प्रबंधन और भौगोलिक चुनौतियां

डीएम मनीष कुमार ने कहा कि चंपावत की भौगोलिक स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और वर्षा जनित आपदाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सभी अधिकारियों को सक्रिय और संवेदनशील रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनहानि को रोका जा सके।

विकास की रफ्तार और मुख्यमंत्री की परिकल्पना

डीएम ने दो टूक कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने की मुख्यमंत्री की परिकल्पना को वह तेजी से धरातल पर उतारेंगे। इसके लिए उन्होंने कहा:

  • मुख्यमंत्री घोषणाओं की नियमित समीक्षा होगी।
  • जल जीवन मिशन, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा पर तेज़ी से कार्य होगा।
  • पर्यटन विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • सड़क विहीन टोकों तक सड़क पहुंचाई जाएगी।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा:

“भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी कुर्सी छोड़ जनता के बीच जाएं। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह स्वयं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं और ग्रामीणों की पीड़ा भलीभांति समझते हैं।

जनता से सीधी अपील

डीएम ने जनता से अपील की:

“यदि कोई सरकारी कर्मचारी उत्पीड़न करता है, तो उसकी सूचना सीधे मुझे दें – कठोर कार्रवाई होगी।”

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।