उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, लेकिन प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, लेकिन प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

लोकेशन.. रामनगर
रिपोर्टर.. अकरम चौधरी

उत्तराखंड में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भले ही हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान चुनाव प्रक्रिया पर अस्थायी रोक (स्टे) लगा दी हो,

लेकिन प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव जब भी हों, प्रशासन पूरी तरह तैयार रहेगा।

बाजपुर की उप जिलाधिकारी (SDM) अमृता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर क्षेत्र में कुल 194 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 131 बूथों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अति संवेदनशील बूथों की पहचान कर ली गई है और उन पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, और माइक्रो लेवल प्लानिंग की जा रही है ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किए जा सकें।

हाईकोर्ट की रोक के बावजूद प्रशासन की तैयारियों से यह साफ है कि संभावित चुनावों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही। वहीं, आम जनता को भी चुनावों की घोषणा का इंतजार है, जबकि राजनीतिक दलों ने भी अपने स्तर पर तैयारियां जारी रखी हैं।

गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव राज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा हैं, और इन्हें लेकर व्यापक जनचेतना देखी जा रही है।