देहरादून में ट्रैफिक पर बोले SSP अजय सिंह – “12 लाख से ज्यादा गाड़ियां शहर में, लेकिन सख्त एनफोर्समेंट से हादसों में आई कमी”

देहरादून में ट्रैफिक पर बोले SSP अजय सिंह – “12 लाख से ज्यादा गाड़ियां शहर में, लेकिन सख्त एनफोर्समेंट से हादसों में आई कमी”

देहरादून

सचिन कुमार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते ट्रैफिक को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि चारधाम यात्रास्थानीय वाहनों के चलते शहर पर ट्रैफिक का भारी दबाव बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 12 लाख से अधिक वाहन देहरादून में प्रवेश करते हैं, जिससे खासकर देहरादून-मसूरी मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है।

अजय सिंह ने कहा कि पुलिस लगातार ट्रैफिक डायवर्जन और मॉनिटरिंग के जरिए दबाव को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। एनफोर्समेंट की वजह से सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि:

  • एक्सीडेंट के मामलों में 21% की कमी दर्ज की गई है।
  • घायल होने वाले मामलों में 27% की गिरावट आई है।
  • शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में 5 गुना कमी दर्ज हुई है।
  • नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए ₹25,000 का जुर्माना लगाया है।

एसएसपी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड की सीमाओं पर एल्कोमीटर से चेकिंग की जा रही है ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगाम लगाई जा सके।

पुलिस कप्तान ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सहयोग करें, जिससे शहर की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।