राष्ट्रपति दौरे से पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर GRP का सघन चेकिंग अभियान संदिग्धों की पहचान, अवैध नागरिकों की तलाश में सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई

राष्ट्रपति दौरे से पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर GRP का सघन चेकिंग अभियान संदिग्धों की पहचान, अवैध नागरिकों की तलाश में सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई

टॉप – हरिद्वार
संवाददाता – मनोज कश्यप

महामहिम राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे के मद्देनज़र हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जीआरपी (GRP) ने बड़ा चेकिंग ऑपरेशन चलाया।

एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देश पर और सीओ स्वप्निल मुयाल की अगुवाई में बीडीएस टीम, स्वान दल और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने स्टेशन के हर हिस्से में गहन जांच अभियान चलाया।

सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों तक, हर कोने की छानबीन की और यात्रियों की पहचान व सत्यापन की कार्यवाही की। विशेष ध्यान संदिग्ध व्यक्तियों, रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश पर रहा। इसके अलावा, स्टेशन परिसर में बेतरतीब खड़ी गाड़ियों, बिना कारण मौजूद लोगों और अव्यवस्थित वाहनों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई।

करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस दौरान कोटपा (COTPA) और पुलिस एक्ट के तहत कुल 18 चालान भी काटे गए।

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रपति के दौरे से पहले और उसके दौरान सुरक्षा को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से चलाया गया है।

आम नागरिकों से भी सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।