हरिद्वार के बहादराबाद में तेज़ हूटर बजाती स्कॉर्पियो पुलिस के हत्थे, ऑपरेशन ‘लगाम’ के तहत कार्रवाई तेज

हरिद्वार के बहादराबाद में तेज़ हूटर बजाती स्कॉर्पियो पुलिस के हत्थे, ऑपरेशन ‘लगाम’ के तहत कार्रवाई तेज

हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘लगाम’ के तहत बहादराबाद क्षेत्र में एक बार फिर सख्त कार्रवाई की गई।

तेज़ आवाज़ में हूटर बजाती एक स्कॉर्पियो वाहन को पुलिस ने शांतरशाह चौकी के पास बैरियर लगाकर रोका और अवैध उपकरणों को जब्त किया।

वाहन से अवैध हूटर और एम्प्लीफायर बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही उतारकर ज़ब्त कर लिया गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान भी काटा।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों पर लगातार शिकंजा कसते हुए पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

ऑपरेशन ‘लगाम’ का उद्देश्य सड़कों पर नियमों की अनदेखी करने वालों पर नियंत्रण पाना और आमजन को सुरक्षित माहौल देना है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अवैध गाड़ियों में हूटर, सायरन या नियम विरुद्ध उपकरण पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।