जनता ने भरोसा जताया तो करूंगा विकास कार्यों को धरातल पर साकार: पंकज कुमार सरदार

जनता ने भरोसा जताया तो करूंगा विकास कार्यों को धरातल पर साकार: पंकज कुमार सरदार

स्थान-गदरपुर
रिपोर्टर-मनोज हालदार

ग्राम सभा बरीराई से महिला प्रत्याशी प्रीति सरदार के समर्थन में उनके पति पंकज कुमार सरदार ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता उन पर विश्वास जताती है और समर्थन देती है, तो वे जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे।

पंकज सरदार ने कहा, “मेरे लिए जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। यदि जनता का आशीर्वाद और सहयोग मिला, तो ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।”

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ हर सरकारी योजना को ईमानदारी से लागू किया जाएगा ताकि आमजन को उसका सीधा लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि वे पारदर्शिता और जनसुनवाई को प्रमुखता देंगे और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

अंत में पंकज सरदार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें अवसर दें, जिससे वह क्षेत्र के समग्र विकास को धरातल पर उतार सकें।