ग्राम सभा बरीराई में विकास कार्यों की झलक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सैनी ने दी जानकारी

ग्राम सभा बरीराई में विकास कार्यों की झलक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सैनी ने दी जानकारी

स्थान , गदरपुर
रिपोर्टर मनोज हालदार

ग्राम सभा बरीराई क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सैनी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ग्राम सभा के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है।

महेंद्र सैनी ने कहा कि गांव में साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से कूड़ा निस्तारण अभियान चलाया गया और स्वच्छता को लेकर कई सकारात्मक पहल की गईं। इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों की सुविधा के लिए सीसी रोड का निर्माण भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

उन्होंने आगे कहा, “हमने हर सरकारी योजना को जमीन पर उतारने का प्रयास किया और लाभार्थियों तक पहुंचाया। क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान की दिशा में तत्परता से कार्य किया गया है।”

महेंद्र सैनी ने यह भी बताया कि वे ग्रामवासियों के सुख-दुख में हर समय साथ खड़े रहे और जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिला, जिससे विकास कार्यों को गति मिली और आसानी से क्रियान्वयन हो सका।

उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे इसी तरह जनसेवा के कार्यों में तत्पर रहेंगे।