


रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत


र्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर दो बड़े “झूठ” फैलाने का आरोप लगाते हुए न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज के मंदिर में याचना अर्पित की। उन्होंने भाजपा द्वारा बार-बार फैलाए जा रहे दो कथित झूठ — “जुमे की नमाज की छुट्टी” और “मुस्लिम यूनिवर्सिटी” — का खंडन करते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्री काल में ऐसा कोई शासनादेश या घोषणा पत्र नहीं है, जिससे ये साबित हो सके।



हरीश रावत ने कहा कि, “भाजपा हर चुनाव में जनता को भ्रमित करने और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिए राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती है। मैं गोल्ज्यू महाराज से प्रार्थना करता हूँ कि इस झूठ और धोखे का पर्दाफाश हो।”



उन्होंने आगे कहा कि यदि भाजपा इन बातों को सिद्ध कर दे तो वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को तैयार हैं, लेकिन यदि ऐसा कोई दस्तावेज नहीं है तो भाजपा को झूठ बोलना बंद करना चाहिए।




बिनसर महादेव में धार्मिक आयोजन में हुए शामिल
गोल्ज्यू मंदिर में याचना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव गीता भवन दत्तात्रेय मंदिर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत ज्ञान यज्ञ कथा प्रवचन 2025 में भी सहभागिता की। उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया, प्रसाद ग्रहण किया और उत्तराखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उनके साथ मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से चंदन बिष्ट, विश्व विजय सिंह माहरा, गोपाल सिंह देव, मोहन सिंह बिष्ट, कमलेश बोरा, गीता पवार, अंकिता पडलिया पंत और प्रमिला आर्य उपस्थित रहे।



