


इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में अभ्यास शुरू कर दिया है। टीम शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लिश परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने की कोशिश में जुटी है।


इस बार टीम के साथ एक नया चेहरा भी जुड़ा है—एड्रियन ले रॉक्स, जिन्हें हाल ही में भारतीय टीम का नया स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोहम देसाई की जगह ली है। ले रॉक्स पहले भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के साथ काम कर चुके हैं और उनका अनुभव टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकता है।



भारतीय खिलाड़ियों ने लंदन के ट्रेनिंग सेंटर में नेट प्रैक्टिस, फील्डिंग ड्रिल और फिटनेस सेशन शुरू कर दिए हैं। टीम प्रबंधन का पूरा ध्यान खिलाड़ियों को इंग्लैंड की सीमिंग और स्विंगिंग पिचों के अनुसार तैयार करना है।



20 जून से होगी टेस्ट सीरीज की शुरुआत
टीम इंडिया 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लेकर उतरेगी। कप्तान रोहित शर्मा के अनुपस्थिति में शुभमन गिल को लीड रोल में देखा जा रहा है, जो इस दौरे पर भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बन सकते हैं।


भारतीय टीम ने पिछले कुछ विदेशी दौरों में बेहतर प्रदर्शन किया है, और अब नजरें इंग्लैंड में एक और ऐतिहासिक जीत पर टिकी हैं। टीम के कोच और कप्तान की रणनीति, खिलाड़ियों की फिटनेस और तैयारी इस सीरीज के नतीजों में अहम भूमिका निभाएगी।


