गिरफ्तारियों का सिलसिला तेज़: लालकुआं पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई

गिरफ्तारियों का सिलसिला तेज़: लालकुआं पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई

लालकुआं (नैनीताल):
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, कोतवाली लालकुआं पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त निम्न हैं:

  1. जीवन चन्द्र, पुत्र मोती राम, निवासी तुलारामपुर, तहसील लालकुआं — विवाद संख्या: 39/2017, धारा 138, एनआई एक्ट
  2. शोएब खान, पुत्र मुसर्रफ खान, निवासी जवाहर नगर, वार्ड नंबर 3, लालकुआं — विवाद संख्या: 472/23, धारा 125(3)/144(3) दंप्रसं
  3. श्रीमती हेमा दुम्का, पत्नी मनीष दुम्का, निवासी हरिपुर लच्छी, हल्दुचौड़ — विवाद संख्या: 2404/23, धारा 138, एनआई एक्ट

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • उपनिरीक्षक शंकर नयाल
  • उपनिरीक्षक अंजू यादव
  • कांस्टेबल मनीष कुमार
  • कांस्टेबल कुवेर राणा
  • कांस्टेबल रामचंद्र प्रजापति
  • कांस्टेबल संजय कुमार
  • महिला कांस्टेबल सुनीता टम्टा

यह कार्रवाई SSP नैनीताल के निर्देशों के तहत की गई, जिनमें अपराधियों और गुंडा तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही का स्पष्ट आदेश दिया गया है। पुलिस प्रशासन का यह प्रयास कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।