हल्द्वानी में मेडिकल चौकी के बाहर चेकिंग के दौरान 19 लाख की बाइक सीज़, नंबर प्लेट और दस्तावेज़ नहीं थे मौजूद

हल्द्वानी में मेडिकल चौकी के बाहर चेकिंग के दौरान 19 लाख की बाइक सीज़, नंबर प्लेट और दस्तावेज़ नहीं थे मौजूद

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

हल्द्वानी

शहर के मेडिकल चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को साइलेंसर हटाकर तेज़ आवाज़ में बाइक चलाना भारी पड़ गया। मेडिकल चौकी पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर युवक की लगभग 19 लाख रुपये कीमत की बाइक को मौके पर ही सीज़ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से ज़ोरदार ध्वनि करता हुआ मेडिकल चौकी के पास से गुजर रहा था। मौके पर तैनात मेडिकल चौकी प्रभारी ने तुरंत उसे रोका और उससे वाहन के कागजात मांगे। जांच के दौरान पता चला कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, और युवक के पास कोई भी वैध दस्तावेज़ मौजूद नहीं थे

इसके अतिरिक्त, बाइक से साइलेंसर हटाया गया था, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से बाइक को सीज़ कर दिया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि, “बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, साइलेंसर निकालकर ध्वनि प्रदूषण फैलाना और वाहन के दस्तावेज़ न होना गंभीर उल्लंघन हैं। इसलिए बाइक को सीज़ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

गौरतलब है कि हाल के दिनों में शहर में तेज आवाज वाली रेसिंग बाइकों के खिलाफ पुलिस का सख्त रवैया देखने को मिल रहा है। पुलिस प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अनावश्यक हुल्लड़बाज़ी से बचें।