ईद-उल-अजहा को लेकर रानीपुर कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित

ईद-उल-अजहा को लेकर रानीपुर कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित

रिपोर्ट – शहजाद अली

हरिद्वार (रानीपुर)

आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर मंगलवार को रानीपुर कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह ने की।

इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के सभी धर्मों के गणमान्य नागरिकों (मोअज्जिज लोगों) ने भाग लिया।

एसएसपी ने लोगों से अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

स्थानीय समस्याएं भी रखी गईं
बैठक में नागरिकों ने त्योहार के दौरान होने वाली समस्याओं, जैसे बिजली कटौती, पानी की कमी और सफाई व्यवस्था को लेकर भी अपनी बातें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस पर प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सभी आवश्यक प्रबंध समय से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।

पुलिस का रहेगा विशेष अलर्ट
पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि पर्व के दौरान अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी और ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी की मदद से निगरानी की जाएगी।