


देहरादून। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने हरिद्वार ज़मीन घोटाले में मुख्यमंत्री द्वारा की गई कड़ी व त्वरित कार्रवाई की खुलकर सराहना की।





मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाक़ात के दौरान विधायक चुफाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाया गया यह कठोर कदम प्रदेश में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए एक सशक्त संदेश है।


उन्होंने कहा, “ऐसे निर्णायक कदमों से जनता का सरकार पर विश्वास बढ़ता है और यह स्पष्ट होता है कि उत्तराखंड सरकार सुशासन और ईमानदारी के सिद्धांतों पर अडिग है।”


विधायक चुफाल ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में यह कार्रवाई एक मील का पत्थर साबित होगी।




