


रिपोर्ट – संजय जोशी

रानीखेत।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा वर्तमान में गृह जनपद अल्मोड़ा के दौरे पर हैं। इस दौरान वे रानीखेत के पास स्थित प्रसिद्ध बिनसर महादेव मंदिर पहुंचे और हो रहे यज्ञ तथा श्री शिवपुराण ज्ञान कथा में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया।


माहरा ने मंदिर परिसर में भगवान बिनसर महादेव से जल्द वर्षा होने और प्रदेश में जारी पेयजल संकट से निजात मिलने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने वनाग्नि में झुलसे वन्यजीवों और वनकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।एवं दत्तात्रेय मंदिर में आयोजित होमात्मक महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद् शिवपुराण ज्ञान यज्ञ कथा के आयोजन में पहुँचकर श्री श्री 1008 गोवर्धन गिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया।



ताड़ीखेत विकास खंड के सौनी स्थित स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। यहाँ लगातार कथा, पूजा, आरती और हवन का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति द्वारा प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे आसपास की दुकानें सजाई गई हैं और लोगों की बड़ी संख्या खरीदारी के लिए आती है।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेशवासियों को जल संकट और वनाग्नि की मार से राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने वनाग्नि की चपेट में आकर चार वनकर्मियों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और गंभीर रूप से झुलसे हुए लोगों के स्वस्थ होने की प्रार्थना की।


इस दौरान उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पडलिया पंत, रानीखेत व्यापार मंडल के निवर्तमान उप सचिव विनीत चौरसिया, बिनसर महादेव मंदिर के सदस्य चंदन बिष्ट, त्रिभुवन अधिकारी तथा अन्य मंदिर पदाधिकारी एवं भक्तगण भी उपस्थित रहे।




