शिवालिक नगर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, विभास सिन्हा बने अध्यक्ष

शिवालिक नगर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, विभास सिन्हा बने अध्यक्ष

संवाददाता – नरेश तोमर
स्थान – हरिद्वार

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन विस्तार का लिया संकल्प

हरिद्वार/शिवालिक नगर।
शिवालिक नगर व्यापार मंडल की एक अहम बैठक व्यापार मंडल कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं निवर्तमान अध्यक्ष विभास सिन्हा ने की, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता द्वारा किया गया।

बैठक में शिवालिक नगर के विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान व्यापारियों ने स्थानीय व्यापारिक समस्याओं पर खुलकर चर्चा की और समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाए जाने पर बल दिया।

सर्वसम्मति से गठित हुई नई कार्यकारिणी

बैठक के मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाना, तथा व्यापारियों की आवाज़ को संगठित तरीके से आगे बढ़ाना रहा।
सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में विभास सिन्हा को अध्यक्ष चुना गया।


अपनी नियुक्ति पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विभास सिन्हा ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं के समाधान व संगठन विस्तार के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

व्यापारियों की एकजुटता पर दिया गया बल

बैठक में वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता पर जोर देते हुए कहा कि व्यापारी समाज के आर्थिक आधार हैं, और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए व्यापार मंडल प्रशासन के समक्ष मुद्दों को मजबूती से रखेगा।