


स्थान – रूडकी

रिपोर्टर – अरशद हुसैन

भगवानपुर , 2 जून।
रहनुमा ए इंसानियत ट्रस्ट द्वारा भगवानपुर क्षेत्र में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 130 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।




इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सुबोध राकेश और सपा नेत्री रूही अंजुम मौजूद रहीं। दोनों ने अव्वल रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना था।



रहनुमा ए इंसानियत ट्रस्ट हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करता है। इस बार के आयोजन में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूही अंजुम ने कहा,

“हमारी बेटियों ने ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी कामयाबी में पाकिस्तान को जवाब दिया है। आज इन्हीं बेटियों को हम सम्मानित कर रहे हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही हैं। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।”


भाजपा नेता सुबोध राकेश ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है और शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।


ट्रस्ट द्वारा किए गए इस आयोजन को क्षेत्रवासियों ने खूब सराहा और उम्मीद जताई कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि शिक्षा को लेकर बच्चों और उनके परिवारों में प्रेरणा बनी रहे।



