
रिपोर्टर : शहजाद अली
स्थान : हरिद्वार

दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अब आस्था की राह पर नजर आईं। रविवार को वे अपने पति मनीष गुप्ता और बेटे निकुंज के साथ हरिद्वार पहुंचीं। यहां उन्होंने हर की पैड़ी स्थित पवित्र ब्रह्मकुंड पर गंगा स्नान किया और मां गंगा से देश और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गंगा पूजन के बाद यमुना को गंगा जैसी निर्मल और पवित्र बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार के पहले 100 दिन विकास, पारदर्शिता और संकल्प के रहे। अब हमारा अगला लक्ष्य है—दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और सुशासित बनाना।”


रेखा गुप्ता ने हरिद्वार की धरती से पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश देते हुए कहा कि उनकी सरकार जनसेवा और ईमानदारी के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राजधानी में नई शुरुआत हो चुकी है और आने वाला समय जनहित की योजनाओं का होगा।


गंगा किनारे उनके साथ मौजूद श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री के संकल्प को सराहा और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।




