आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियां

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियां

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन के दूसरे हिस्से में सितारों की स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है। इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी कामों की योजना बना लें। अच्छी और संतुलित सोच से योजना बनाकर काम पूरे होते जाएंगे।
नेगेटिव- परिवार या निजी जीवन से जुड़ी कोई समस्या चल रही है, तो उसे सुलझाने में गुस्से की जगह समझदारी से काम लें। बच्चों पर ज्यादा दबाव न डालें और उनके साथ मिलकर व्यवहार करें। ध्यान रहे कि घर के बड़े-बूढ़ों का मान-सम्मान बना रहे।

करियर- व्यापार से जुड़े कामों में दूसरों के साथ सच्चाई रखना जरूरी है। अनुभवी और बड़े लोगों की मदद से तरक्की मिल सकती है। कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले कागजात को अच्छी तरह से जांच लें।
लव- शादीशुदा रिश्तों में थोड़ी अनबन रहेगी। यह समय एक दूसरे की मदद करने और आपस में तालमेल बनाए रखने का है। बेकार की बातों में न उलझें।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का खतरा लेने से बचें और सेहत के प्रति लापरवाही न करें। चोट भी लगने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने वाली है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई भी फैसला लेने के लिए अच्छा समय है। इसलिए इस काम में अपना समय लगाएं। समझदार लोगों की राय से आपका जरूरी काम भी पूरा हो जाएगा।
नेगेटिव- बच्चों की दोस्ती और कामों के बारे में कुछ बुरी बातें पता चल सकती हैं। लेकिन डांटने की बजाय प्यार से समझाएं। आज अनजान व्यक्ति से बिल्कुल भी बात न करें। बड़े लोगों के सम्मान में कोई भी गलती न करें।

करियर- मुकाबले के कारण कार्यक्षेत्र में अपने काम पर बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कर्मचारियों और स्टाफ के कामों पर भी ध्यान रखें। नौकरी में जगह बदलने की संभावना बनी हुई है। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रहेगा।
लव- पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। लेकिन बाहरी लोगों को अपने परिवार के इंतजाम में दखल न देने दें।
स्वास्थ्य- आप अपनी रोजाना की आदतों और खानपान को लेकर नियम से रहेंगे। आप में ताकत और अच्छी सोच बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- इस समय बीमा और निवेश जैसे कामों में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। अपने काम करने के तरीके में किया गया बदलाव रोजाना के काम को सही रखेगा। आध्यात्मिक कामों में कुछ समय बिताने से आपका आत्मविश्वास और मनोबल बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति से झगड़ा होने जैसी स्थिति भी बन रही है। दूसरों के मामले में दखल न दें और न ही उलझें। बाहरी कामों में ज्यादा समय न बिताएं। साथ ही बिना जरूरत के खर्चों पर भी रोक लगाएं और अपने बजट का ध्यान रखें।

करियर- कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच आपसी तालमेल की थोड़ी कमी रह सकती है। इसका असर व्यापार के काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। अगर किसी के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर ध्यान से सोचें। नौकरी करने वाले लोग अपना कोई लक्ष्य पूरा करने में सफल रहेंगे।
लव- अपने लव पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- व्यस्त रहने के कारण थकान और सिर में भारीपन रह सकता है। कुछ समय अपनी पसंद के हल्के-फुल्के कामों में भी बिताएं।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- लेनदेन से जुड़ा कोई रुका हुआ मामला आज हल हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके फायदेमंद संबंध भी बनेंगे। युवा वर्ग को अपने करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से आराम मिलेगा।
नेगेटिव- दूसरों की बातों पर बिना सोचे-समझे भरोसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। कामों के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की भी जरूरत है। अगर किसी को पैसा उधार दे रहे हैं, तो उससे जुड़ा लिखा-पढ़ी का काम करना जरूरी है।

करियर– व्यापार में कार्यक्षेत्र के इंतजाम को और अच्छा बनाने पर ध्यान दें, साथ ही विज्ञापन और मार्केटिंग से जुड़े कामों को भी मजबूत करें। सरकारी नौकरी में बड़े अधिकारियों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- घर में आपसी तालमेल की कमी के कारण कुछ समस्या रहेगी। समझदारी से काम लें और घर की बातों को बाहर न बताएं।
स्वास्थ्य- तनाव लेने के कारण डायबिटीज और बीपी से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी नियमित जांच करवाएं और ठीक से इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव– कोशिश करने पर मनचाहे काम समय पर पूरे हो सकते हैं, इसलिए अपनी काम करने की क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। दूसरों की मदद करने और धार्मिक कामों में भी अच्छा समय बीतेगा। उच्च शिक्षा के लिए कोशिश कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिलेगी।
नेगेटिव- कोई भी समस्या आने पर धीरज रखें और शांति से हल निकालें। घमंड और गुस्से में आकर किसी से उलझने से आपका मान-सम्मान कम हो सकता है। दिखावा करने की आदत के कारण फिजूलखर्ची न करें। मामा पक्ष के साथ कुछ बहस की स्थिति बन सकती है।

करियर- कारोबार में इस समय अंदरूनी इंतजाम और काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। लोगों से संपर्क बढ़ाने और बेचने से जुड़े कामों में अच्छे मौके मिलने वाले हैं। नौकरी करने वाले लोग पैसों से जुड़े कामों में बहुत सावधानी बरतें, वरना कोई परेशानी खड़ी हो सकती है।
लव- घर का माहौल ठीक रहेगा और पति-पत्नी के आपसी रिश्तों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम करने के कारण गर्दन और कंधों का दर्द परेशान कर सकता है। ठीक से आराम करें और व्यायाम भी करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- खास लोगों के बीच किसी नए काम को लेकर गंभीर बातचीत होगी, जो कि अच्छी भी रहेगी। इस समय आप अपने अंदर अच्छी ऊर्जा महसूस करेंगे और विचारों में बहुत अधिक भावनाएं रहेंगी। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
नेगेटिव- कोई भी पैसों से जुड़ा काम करते समय लापरवाही न करें। इस समय नुकसान होने की ज्यादा संभावना बन रही है। दूसरों की बातों में न आकर अपने फैसले को ही पहले रखें। अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ रिश्तों में मिठास बनाए रखें।

करियर- व्यवसाय में ज्यादा कमाई का कोई जरिया बनने वाला है। मिलकर काम करने की योजना बन रही है, तो यह समझौता आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ज्यादातर समय मार्केटिंग और बाहर के कामों में बीतेगा। सरकारी नौकरी में लोग अपने काम से खुश रहेंगे।
लव- परिवार वालों के साथ मजेदार कार्यक्रम बनेंगे। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- अभी के मौसम के कारण लापरवाही बिल्कुल न करें। समय-समय पर अपना चेकअप करवाते रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- खास लोगों से मिलने का मौका मिले तो आलस न करें और तुरंत मिलें। यह मुलाकात आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाली है। घर की देखभाल और आराम की चीजों की खरीदारी में अच्छा दिन बीतेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सफलता भी मिलेगी।
नेगेटिव- आलस और सुस्ती के कारण किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें, क्योंकि कोई बुरी खबर मिलने से भी आपकी काम करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। किसी भी मुश्किल स्थिति में अपना हौसला कम न होने दें।

करियर- कारोबार में नई शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है। हालांकि अपने खास जान-पहचान वालों से कोई अच्छा समझौता मिल सकता है। विदेश से जुड़े व्यापार में जरूरत के अनुसार ही निवेश करें। ऑफिस का माहौल अच्छा बना रहेगा।
लव- शादीशुदा रिश्तों में प्यार रहेगा। प्रेम संबंध का पता चलने से आपकी बदनामी होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानी को अनदेखा न करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज साथी की मदद से समस्या हल होगी। जिससे चिंता दूर होकर आपको जीवन के कई जरूरी बातों को समझने में भी मदद मिलेगी। साथ ही जरूरी विषयों पर बातचीत होगी। धार्मिक कामों में भी थोड़ा समय जरूर दें।
नेगेटिव- पैसों से जुड़े कामों में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है, आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। घर की किसी समस्या को सुलझाने में समझदारी से काम लें और कोई भी फैसला लेने में ज्यादा समय न लगाएं।

करियर- कारोबार में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दूसरे व्यापारियों के साथ कुछ नाराजगी जैसी स्थिति बन सकती है। व्यवहार में सच्चाई रखें। इससे संबंध फिर से अच्छे बनेंगे। कुछ जगह बदलना या अंदरूनी इंतजाम में बदलाव लाने की जरूरत है।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों का साथ घर का इंतजाम ठीक रखेगा। प्रेम संबंधों में भी मन की नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन और खांसी, जुकाम जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है, जिसकी वजह से मन खुश रहेगा। कहीं पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। अपने आप को समझने से अपने व्यक्तित्व में अच्छे बदलाव महसूस करेंगे और कोई भी फैसला अपने आप लेने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- बुरी बातों पर ध्यान देने के बजाय अभी के समय पर ध्यान दें। बिना जरूरत के खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। आलस के कारण अपने किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें, वरना कोई जरूरी काम अधूरा भी रह सकता है।

करियर- सभी व्यापार के काम अपनी निगरानी में ही करवाएं। किसी कर्मचारी के बुरे बर्ताव से आपको कुछ नुकसान हो सकता है इसलिए सभी कामों में सावधान रहें। हालांकि कमाई अच्छी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है।
स्वास्थ्य- मौसम के खिलाफ अपनी आदतों को न रखें। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज इसका सही उपाय है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से रुका हुआ काम आज ठीक तरह से हो जाएगा, जिससे मन में शांति रहेगी। अच्छे स्वभाव के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और यह मुलाकात आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी। विद्यार्थी अपने किसी काम को लेकर सफल रहेंगे।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना समय और पैसे की बर्बादी ही रहेगी। निजी जीवन से जुड़े किसी भी तरह का खतरा लेने से बचें। मन में कुछ बुरे विचार आएंगे, बुरी बातों पर काबू पाने की कोशिश करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।

करियर- आज आपका ज्यादातर समय बाहरी कामों और मार्केटिंग से जुड़े कामों में बीतेगा और इससे आपको फायदेमंद समझौते मिलेंगे। नौकरी में अपने काम पर किसी का दखल न होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका बुरा असर आपको ही झेलना पड़ेगा।
लव- अपने मनमानी करने के स्वभाव में गंभीरता लाएं और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। प्रेमी जोड़ों को मिलने के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ मौसम के अनुसार अपनी आदतों को रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- उधार दिया हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। होशियारी और समझदारी से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। संतान के करियर या पढ़ाई से जुड़ी कोई चिंता भी दूर होगी।
नेगेटिव- अचानक ही कुछ ऐसी स्थिति भी बनेगी कि खर्चों पर रोक लगाना मुश्किल हो जाएगा। संतुलित बजट बनाकर रखें। सरकारी मामले अभी सुलझने में दिक्कत आएगी। इस तरह के काम आज टाल दें, तो बेहतर है।

करियर- समय थोड़ा खराब रहेगा। कारोबार में इस समय ज्यादा मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है। बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं पर कोई भी काम न करें। नुकसान होने की आशंका है। पैसों की तंगी भी बनी रहेगी।
लव- मुश्किल समय में परिवार का साथ और मदद आपके हौसले को बनाए रखेगा और शादीशुदा जीवन में भी प्यार बना रहेगा।
स्वास्थ्य- खाने के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसे कामों पर भी ध्यान दें। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सितारों की स्थिति बहुत अच्छी है। योजना बनाकर अपने कामों को पूरा करें। अपने जान-पहचान वालों को बढ़ाएं। निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम आदि में जाने का निमंत्रण भी मिलेगा।
नेगेटिव- दोपहर के बाद स्थिति थोड़ी खराब होगी। किसी मित्र को आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर झगड़ा न होने दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

करियर- व्यापारिक मामलों में कोई फैसला लेते समय दुविधा की स्थिति रह सकती है। इस स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। मशीनरी और फैक्ट्री आदि से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। ऑफिस में बॉस और बड़े अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें।
लव- पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की शिक्षा और करियर से जुड़े कामों में भी आप मदद कर पाएंगे।
स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही करने से पेट से जुड़ी दिक्कतें आएंगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आएंगी। सही दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7