ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्राओं का विस्तार, दीपक महरा ने की समीक्षा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्राओं का विस्तार, दीपक महरा ने की समीक्षा

स्थान:लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा द्वारा देशभर में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं।

बुधवार को दर्जा राज्य मंत्री दीपक महरा तिरंगा यात्राओं की समीक्षा के लिए लोहाघाट पहुंचे।

नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि अब तिरंगा यात्राएं बूथ स्तर पर भी आयोजित की जाएंगी।

दीपक महरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का सफलतापूर्वक बदला लेने की प्रशंसा करते हुए बताया

कि इन यात्राओं का उद्देश्य भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाना है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।