
रानीखेत
रिपोर्ट-संजय जोशी
छावनी परिषद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के उपलक्ष्य में प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत छावनी इंटर कॉलेज में अंतरविद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से 65 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों की चित्रकला ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके दृष्टिकोण को रेखांकित किया।


मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने बताया कि:

- विजेताओं को 5 जून को होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
- सर्वश्रेष्ठ चित्र को नगर के मुख्य स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
- राजस्व निरीक्षक: राजेन्द्र पंत
- स्वच्छता निरीक्षक: चंदन कुमार

- शिक्षक: बी.सी. पांडे, उमेश चंद्र जोशी, दीप त्रिपाठी
- अन्य अधिकारी एवं स्टाफ

