

नैनीताल

रिपोर्ट ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल प्रवास के दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को माँ नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।



पूजा के उपरांत उन्होंने स्थानीय गुरुद्वारे में मत्था टेका और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।


राज्यपाल के आगमन पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि “ऐसे पवित्र स्थलों पर आकर एक विशेष प्रकार की आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।


उत्तराखंड के तीर्थ स्थल न केवल आत्मबल बढ़ाते हैं, बल्कि मन को गहराई से शांति और सकारात्मकता भी प्रदान करते हैं।”


राज्यपाल के इस आध्यात्मिक दौरे से स्थानीय श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।


