किसानों को मिलेगा मुफ्त फलदार पौधों का लाभ, 80% सब्सिडी पर लगेंगे पॉलीहाउस

किसानों को मिलेगा मुफ्त फलदार पौधों का लाभ, 80% सब्सिडी पर लगेंगे पॉलीहाउस

रुड़की

संवाददाता- अश्वनी उपाध्याय

उद्यान विभाग किसानों के लिए नई सौगात लेकर आया है। विभाग के सहायक विकास अधिकारी मासूम अली ने जानकारी दी है

कि इच्छुक किसान इस समय आम, नींबू और लीची जैसे फलदार पौधों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित किसानों को ये पौधे निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा संचालित एक विशेष योजना के तहत 100 से 500 वर्ग मीटर तक के पॉलीहाउस भी लगवाए जा रहे हैं।

इस योजना में किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है, जिससे वे कम लागत में आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ा सकें।

मासूम अली ने कहा कि यह योजना किसानों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है और उद्यान विभाग का उद्देश्य है

कि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठाएं। इच्छुक किसान विभाग से संपर्क कर समय पर आवेदन कर सकते हैं।