आदि कैलास-ओम पर्वत यात्रा का पहला दल हुआ रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह

आदि कैलास-ओम पर्वत यात्रा का पहला दल हुआ रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह

देहरादून

रिपोर्ट -सचिन कुमार

चारधाम यात्रा के बाद अब श्रद्धालु आदि कैलास और ओम पर्वत की ओर रुख कर रहे हैं। बुधवार को यात्रा का पहला दल 19 श्रद्धालुओं के साथ हल्द्वानी से रवाना हो गया, जिसमें छह श्रद्धालु महाराष्ट्र, छह तमिलनाडु और सात उत्तराखंड के हैं।

यात्रा की औपचारिक शुरुआत भीमताल से हुई, जहां सभी श्रद्धालुओं ने धार्मिक विधि-विधान से यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के मार्ग में श्रद्धालु कैंची धाम, काकड़ीघाट, जागेश्वर मंदिर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के प्राचीन मंदिरों के दर्शन करते हुए गुंजी पहुंचेंगे, जहां से अंतिम चरण की यात्रा शुरू होगी।

धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम

इस वर्ष यात्रा में धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है। यात्रा के लिए बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा शुल्क में श्रद्धालुओं को रहने, खाने और परिवहन की सुविधाएं शामिल हैं।

पंजीकरण अनिवार्य, 102 श्रद्धालुओं ने कराया नामांकन

आदि कैलास, ओम पर्वत और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा से पहले पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। तीर्थ यात्री कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) की वेबसाइट या कार्यालय में जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि, “यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीर्थ यात्री ज्योलिंगकोंग में आदि कैलास और नाभीढांग में ओम पर्वत के दर्शन करेंगे।” अब तक कुल 102 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं