नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल

जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को शनिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने खैरना-धनियाकोट मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक सवार युवक को पकड़कर 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले हैं।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर चलाई जा रही विशेष मुहिम के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी भवाली श्री प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली श्री उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा व उनकी पुलिस टीम ने इस चेकिंग को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. योगेंद्र सैनी, पुत्र छोटेलाल
    निवासी: ग्राम चंद्रपुर कला, थाना सैफनी, जिला रामपुर (उ.प्र.)
    उम्र: 26 वर्ष
  2. राहुल सिंह, पुत्र पप्पू सिंह
    निवासी: उपरोक्त
    उम्र: 25 वर्ष

बरामदगी और कार्रवाई

  • बरामद माल: लगभग 10 किलोग्राम अवैध गांजा
  • वाहन: स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 22 AB 1069)
  • कानूनी कार्रवाई: दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन सीज कर दिया गया है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  • उ0नि0 प्रकाश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी खैरना
  • का0 जगदीश धामी
  • का0 दर्शन चौधरी
  • का0 राजेन्द्र सती

पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने के लिए जनजागरूकता के साथ-साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।