चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

चोरगलिया

क्षेत्र में गत 16 मई को हुई बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने महज़ कुछ घंटों में करते हुए चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। साथ ही इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना चोरगलिया में वादी कमलेश सुनाल द्वारा 24 मई को लिखित तहरीर दी गई थी कि उनकी दुकान के बाहर रामबाग चौराहे से दिनांक 16.05.2025 को करीब 4:30 बजे एक बुलेट मोटरसाइकिल (UK04-AK-4170) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। मामले में FIR संख्या 51/2025 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस की सक्रियता लाई रंग

थानाध्यक्ष राजेश जोशी के निर्देशन में उपनिरीक्षक महेन्द्र राज सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सूचना तंत्र व तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से चंद घंटों में ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: तुसार कुमार
  • पिता का नाम: स्व. काजल उर्फ कमल
  • निवासी: मियांपुर, पोस्ट राजापुरबैनी, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)

बरामदगी

  • एक बुलेट मोटरसाइकिल (UK04-AK-4170)

गिरफ्तारी में शामिल टीम

  • उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
  • कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह
  • कांस्टेबल उत्तम सिंह
  • कांस्टेबल संदीप सिंह

पुलिस की इस तत्परता और कुशल कार्यप्रणाली की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सतर्क अभियान लगातार जारी रहेगा।