

चमोली

रिपोर्ट-संजय कुंवर

सिख धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार, 25 मई 2025 को श्रद्धालुओं के लिए विधिवत रूप से खोल दिए गए। हर वर्ष की तरह इस बार भी देशभर से हजारों श्रद्धालु पवित्र लोकपाल घाटी में दर्शन के लिए पहुंचे।



लेकिन इस बार घांघरिया से हेमकुंड साहिब के मार्ग पर अटलाकोटी ग्लेशियर प्रभावित क्षेत्र में खराब मौसम और बर्फबारी के चलते आवाजाही में भारी दिक्कतें देखने को मिलीं।



ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में चमोली पुलिस श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनकर सामने आई। थानाध्यक्ष विनोद रावत और चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बर्फ में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित रास्ता दिखाया और व्यक्तिगत रूप से सहायता कर उन्हें ग्लेशियर पॉइंट अटलाकोटी से सकुशल पार कराया।

सेवा और समर्पण की मिसाल
पुलिसकर्मियों ने न केवल यात्रियों को रास्ता दिखाया, बल्कि उनके भारी सामान उठाने से लेकर कठिन बर्फीले रास्तों पर चलने में भी मदद की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस लगातार मौके पर तैनात रही और सभी जरूरी प्रयास किए।

श्रद्धालुओं ने जताया आभार
चमोली पुलिस की इस उत्कृष्ट सेवा भावना और समर्पण को देखकर श्रद्धालु अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ढेरों आशीर्वाद देते हुए कहा कि, “ऐसे हालात में जब हर कदम पर खतरा था, पुलिस ही एकमात्र सहारा बनी। हम इनके प्रयासों को कभी नहीं भूल सकते।”


यात्रा मार्ग पर जारी है निगरानी और सहायता
चमोली पुलिस की टीम लगातार यात्रा मार्ग पर निगरानी, मार्गदर्शन और सहायता कार्य में जुटी हुई है। श्रद्धालुओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारियाँ, मौसम की स्थिति और आवश्यक दिशा-निर्देश भी लगातार दिए जा रहे


