महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में सिंगापुर एयरलाइंस प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में सिंगापुर एयरलाइंस प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

हल्द्वानी

शहर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में सोमवार को सिंगापुर एयरलाइंस प्रदर्शनी का रंगारंग शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट के कर-कमलों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों और परिवारों के लिए मनोरंजन के ढेरों साधन मौजूद हैं, जो स्थानीय नागरिकों को आकर्षित कर रहे हैं।

महापौर गजराज बिष्ट ने उद्घाटन के दौरान कहा कि, “इस तरह की प्रदर्शनी न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का माध्यम बनती है, बल्कि परिवारों को साथ समय बिताने का अवसर भी प्रदान करती है। खास तौर पर प्रवेश द्वार का आकर्षक डिजाइन और बच्चों के लिए तैयार की गई झूलों की व्यवस्था सराहनीय है।”

सिंगापुर एयरपोर्ट थीम बना मुख्य आकर्षण
प्रदर्शनी के आयोजक मोहम्मद शाकिर ने जानकारी दी कि मेले का सबसे बड़ा आकर्षण है सिंगापुर एयरपोर्ट की थीम पर आधारित भव्य प्रवेश द्वार, जिसे विशेष रूप से आधुनिक तकनीकों और सजावट के माध्यम से तैयार किया गया है। यह द्वार दूर-दराज़ से आए लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है।

मेले में बच्चों के लिए छोटे-बड़े झूले, खेल-खिलौने, खान-पान की विविध दुकानों, और सेल्फी प्वाइंट्स की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार, यह मेला हर उम्र के लोगों के लिए मनोरंजन और अनुभव का अनोखा अवसर है।

सेल्फी स्टैंड बना आकर्षण
मुंबई से मंगाए गए विशेष सेल्फी स्टैंड को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। युवा वर्ग और बच्चे वहां तस्वीरें खींचते नजर आ रहे हैं। साथ ही प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों की भी योजना है।

उद्घाटन समारोह में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विकास मौर्य, मुकेश सक्सेना, समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शनी का हिस्सा बनें और इसका भरपूर आनंद लें।