


हल्द्वानी
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 में उत्तराखंड राज्य की टॉपर बनकर सिद्धि श्रीवास्तव ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बालिका वर्ग में उन्होंने 285 अंक अर्जित कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सिद्धि वर्तमान में दीक्षात इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी की कक्षा 6 की छात्रा हैं।



सिद्धि हल्द्वानी के इको टाउन, डहरिया की निवासी हैं। उनके पिता श्री दीपेश श्रीवास्तव एक व्यवसायी हैं, जबकि माता डॉ. निर्मला रावत श्रीवास्तव गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, रामगढ़ नैनीताल में असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेज़ी) के पद पर कार्यरत हैं।


अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय सिद्धि ने भगवान, अपने माता-पिता, और विशेष रूप से गणित शिक्षक श्री भूपेश केसरवानी को दिया है, जिन्होंने उन्हें इस कठिन परीक्षा के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा दी।


सिद्धि की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


सिद्धि अब देश की अग्रणी सैन्य शिक्षा संस्थाओं में से किसी एक में शिक्षा ग्रहण करेंगी और राष्ट्रसेवा की दिशा में कदम बढ़ाएंगी।



