


हल्द्वानी (22 मई 2025)
एच.एन. इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में बुधवार को आयोजित एक गरिमामयी समारोह में क्षेत्रीय लोकसभा सांसद माननीय श्री अजय भट्ट द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद महोदय ने छात्रों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भगवान सिंह सामंत द्वारा छात्र हर्ष भट्ट को उत्तराखंड मैरिट सूची में 24वां स्थान प्राप्त करने पर ₹5,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।



समारोह की शोभा बढ़ाने वालों में श्री सुखदेव सिंह नामधारी, श्री मधुकर श्रोत्रिय, सांसद प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण खाती, श्री राजीव जयसवाल तथा श्री उमेश बिनवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंध संचालक एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री तारा सिंह तथा प्रधानाचार्य ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया।

सांसद श्री अजय भट्ट ने इस अवसर पर विद्यालय को ₹5 लाख की धनराशि कम्प्यूटर कक्ष और फर्नीचर के विकास हेतु प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही श्री सुखदेव सिंह नामधारी ने भी छात्रों के हित में ₹11,000 का आर्थिक सहयोग दिया।

समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने सांसद जी का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के प्रोत्साहन को विद्यार्थियों के मनोबल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।




